भिण्ड, 05 मार्च। डीआईजी/ एसपी डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य के नेतृत्व में होली के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करते हुए थाना क्षेत्र में अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार कार्रवाई जारी है। थाना क्षेत्र में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जाकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है।
बुधवार को रात्रि करीब 9 बजे बीटीआई स्कूल के अन्दर एक व्यक्ति कोई अप्रिय घटना घटित करने की नियत से 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड लिए बैठा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर थाना देहात पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे कट्टा व राउण्ड के साथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा बरामद अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक नागेश शर्मा, प्रधान आरक्षक गुरुदास सोही, आरक्षक अजय सगर, पंकज जयंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


