भिण्ड, 05 मार्च। ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाव में 70 वर्षीय बुजुर्ग रामसिया यादव की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे रामसिया यादव अपने खेत के पास बीहड़ क्षेत्र में बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान गोदन यादव अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। आरोप है कि गोदन ने रामसिया की कुल्हाड़ी छीन ली और उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते रामसिया यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह भागते समय बदले की बात कहता हुआ निकला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ऊमरी थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।
ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि आरोपी द्वारा बदले की बात कहे जाने के चलते पुराने केस की भी जांच की जा रही है। रामसिया यादव के शव का बुधवार को पोस्ट मार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


