- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 26 मार्च। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में बुधवार को अटेर के ग्राम मिहौनी में नशा व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की बढ़ती लत से बचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति चेतना जगाना है। कार्यक्रम के दौरान देव संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैल दीदी का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया गया। संदेश में उन्होंने व्यसन मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवाओं और बच्चों की भागीदारी को अनिवार्य बताया। गायत्री परिवार के व्यसन…
– भाजपा प्रशिक्षण अभियान के तहत जवासा मण्डल में शिविर आयोजित भिण्ड, 26 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र अटेर के जवासा मण्डल में काली माता मैरिज गार्डन मसूरी रोड पर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पार्टी के चंबल संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने युवाओं महिलाओं किसानों गरीब मजदूर एवं सर्व समाज के विकास की चिंता करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर की दिशा से जोड़ने का कार्य किया है। अनुशासन समर्पण और सेवा त्याग और तपस्या ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है, जो पार्टी की विचारधारा…
भिण्ड, 26 मार्च। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शॉर्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें, बल्कि तुरंत इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर ठीक करवाएं। ऐसे में जरा सी असावधानी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके लिए आमजनों को भी करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करना आवश्यक है। कंपनी ने कहा है कि यदि घरों में अर्थिंग नहीं है तो वायरिंग के पहले अर्थिंग जरूर दें। इसके साथ ही घटिया या सस्ती वायरिंग की बजाय मानक स्तर की वायरिंग…
भिण्ड, 26 मार्च। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी मण्डलों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन हो रहे है। इसी क्रम में रौन मण्डल का प्रशिक्षण शिविर 28 मार्च को कान्हा उत्सव वाटिका गौरई में दोपहर 2 बजे कार्यकर्ता पंजीयन के साथ शुरू होकर दूसरे दिन 29 मार्च को शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसमें रात्रि विश्राम और भोजन की उत्तम व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता से पंजीयन शुल्क 100 रुपए अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षण में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, संभाग प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, जिला प्रभारी हमीर…
भिण्ड, 26 मार्च। देहात थाना पुलिस ने इलाके के जगराम नगर में रहने वाली एक विवाहिता की रिपोर्ट पर से उसके पति सहित तीन ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार तनु पत्नी राजा विक्रम सिंह गौर उम्र 21 साल निवासी जगराम नगर कटारे वाली रोड भिण्ड ने देहात थाना पुलिस को बताया कि उसके ससुरालीजन पति राजा विक्रम सिंह पुत्र राजवीर सिंह गौर, ससुर राजवीर सिंह गौर, सास सरला पत्नी राजवीर सिंह गौर निवासी कांजी खेड़ा लाल बंगला चकेरी कानपुर शहर उप्र विगत करीब ढाई साल से अधिक समय से दहेज…
भिण्ड, 26 मार्च। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा शासन के विभिन्न विभागों के समन्वय से सेवा भारती वृद्धाश्रम वायपास रोड भिण्ड में 28 मार्च शनिवार को सुबह 10:30 बजे से मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा शिविर में जिला अस्पताल के सहयोग से वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उपस्थित हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर, नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया जाएगा। सर्व साधारण से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में मेगा शिविर में…
– केन्द्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने सदन में बताया कि 6जी पेटेंट में भारत की है मजबूत भागीदारी – अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन से नवाचार को नई गति, 50,000 करोड़ का प्रावधान नई दिल्ली, 25 मार्च। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को सदन के पटल पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दूरसंचार क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है और अब 6जी तकनीक में वैश्विक नेतृत्व करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत 3जी के दौर में पीछे था,…
– इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन का शिवपुरी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर शिवपुरी, 25 मार्च। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विजन और मार्गदर्शन में शिवपुरी की पावन धरा पर श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन और मप्र शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर ने सेवा और समर्पण का एक नया इतिहास रच दिया है। 17 से 24 मार्च तक चले इस भव्य चिकित्सा शिविर को एक ही स्थान पर आयोजित सबसे बड़ा नि:शुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैम्प के रूप…
मौ, 25 मार्च। नगर परिषद मौ में जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम के तहत जल स्त्रोतों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए शुभारंभ किया गया। जिसमें अमृत 2.0 योजनांतर्गत वाटरबॉडी निर्माण कार्य में श्रमदान कार्यक्रम एवं अमृत 2.0 योजनांतर्गत पार्क निर्माण कार्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मौ नगर परिषद अध्यक्ष वंदना सज्जन सिंह यादव, नगर परिषद कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
– डाकघर परिसर खाली कराया, पुलिस के साथ बम और डॉग स्क्वाड टीम पहुंची भिण्ड, 25 मार्च। शहर के मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट शाखा में बुधवार सुबह ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह डाकघर खुलने के बाद पासपोर्ट प्रभारी कार्यालय पहुंचे और नियमित रूप से मेल चेक किया। इसी दौरान एक संदिग्ध ई-मेल सामने आया, जिसमें डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल में दावा किया गया था कि परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं।…

