भिण्ड, 26 मार्च। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में बुधवार को अटेर के ग्राम मिहौनी में नशा व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की बढ़ती लत से बचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति चेतना जगाना है।
कार्यक्रम के दौरान देव संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैल दीदी का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया गया। संदेश में उन्होंने व्यसन मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवाओं और बच्चों की भागीदारी को अनिवार्य बताया। गायत्री परिवार के व्यसन मुक्ति प्रभारी विजयकांत पाठक ने बच्चों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक तनाव, अकेलापन और सामाजिक दबाव के चलते नशे की ओर बढ़ रहे हैं।
उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यह प्रवृत्ति अब केवल युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे बच्चों और महिलाओं में भी देखने को मिल रही है, जो भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा है। हमें समय रहते इसके खिलाफ एकजुट होना होगा। इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में समर्थ पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सक्रिय सहयोग और नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राओं ने पूरे गांव में रैली निकाली। बच्चों ने हाथों में जागरूकता की तख्तियां लेकर समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं सहित विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने गांव को नशा मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
Sunday, August 2
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


