भिण्ड, 26 मार्च। देहात थाना पुलिस ने इलाके के जगराम नगर में रहने वाली एक विवाहिता की रिपोर्ट पर से उसके पति सहित तीन ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार तनु पत्नी राजा विक्रम सिंह गौर उम्र 21 साल निवासी जगराम नगर कटारे वाली रोड भिण्ड ने देहात थाना पुलिस को बताया कि उसके ससुरालीजन पति राजा विक्रम सिंह पुत्र राजवीर सिंह गौर, ससुर राजवीर सिंह गौर, सास सरला पत्नी राजवीर सिंह गौर निवासी कांजी खेड़ा लाल बंगला चकेरी कानपुर शहर उप्र विगत करीब ढाई साल से अधिक समय से दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। प्रताड़ना के चलते वह अपने मायका जगराम नगर में आकर रहने लगी। थाना पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर बुधवार की शाम उक्त आरोपियों के खिलाफ प्रताड़ना, मारपीट एवं दहेज एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


