Author: Jagran Today

भिण्ड, 01 जनवरी.मनीष दुबे। सरस्वती शिशु मन्दिर भिण्ड में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईआरए डायरेक्टर रक्षा विभाग नई दिल्ली भारत सरकार अभिषेक सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि सीएमएचओ भिण्ड डॉ. जेएस यादव, जिला प्रतिनिधि रामनद शर्मा एवं समिति के सचिव आनंद बरूआ एडवोकेट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघ चालक सुरेन्द्र चौहान एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम में भैया बहनों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। संचालन रामशरण रावत ने किया। अतिथियों का परिचय प्राचार्य चंद्रप्रकाश शर्मा एवं समिति के सहसचिव महेन्द्र सिंह कुशवाह, कोषाध्यक्ष रजनी भदौरिया, समिति सदस्य रश्मि खटीक द्वारा…

Read More

भिण्ड, 01 जनवरी। गोहद विधायक केशव देशाई ने कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भिण्ड में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में प्रतिनिधि नियुक्त होने पर इरशाद अहमद ने वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान राज्य पदाधिकारियों एवं जिला के समस्त वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने गोहद विधायक केशव देशाई को विश्वाश दिलाया है कि आपने जो दायित्व दिया है उसे पूर्ण निष्ठा एवं लग्न से पूरा करने का प्रयास करुंगा।

Read More

भिण्ड, 01 जनवरी.मनीष दुबे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार मेरा युवा भारत केन्द्र भिण्ड के निर्देशन में जिले के रौन प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम नदना स्थित जसवली सरकार मंदिर परिसर में जसवली सरकार समाजसेवा युवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में रौन एवं लहार प्रखण्ड के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में युवाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मछण्ड चौकी रविन्द्र सिंह तोमर रहे। विशिष्ट…

Read More

भिण्ड, 01 जनवरी.मनीष दुबे । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत सरकार में केन्द्रीय सूचना मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सरोज जोशी के नेतृत्व में मरीज को फल वितरित करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं लंबी दीर्घायु की कामना की गई। फल वितरण कार्यक्रम के निमित्त पुरुष सर्जिकल वार्ड महिला वार्ड एवं दिव्यांगों जनों को फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता राजावत, सोशल मीडिया प्रभारी ज्योति सुदर्शन बोहरे, स्नेहलता दुबे, सीमा जाटव, सुनीता बघेल, जिला मंत्री डॉ. तरुण…

Read More

भिण्ड, 01 जनवरी.मनीष। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन गौशाला पर गायों की सेवा कर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर साधु संतों को स्वल्पाहार के पैकेट एवं गरम वस्त्र बांटे गए एवं जिला अस्पताल पर मरीजों को फल वितरण कर सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इन कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बाबूजी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लाखों करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं एवं सच्चे जननायक हैं, राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानकर सदैव प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जनसेवा…

Read More

 – केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के जन्मदिवस पर दिया सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश भिण्ड, 01 जनवरी.मनीष दुबे । नववर्ष तथा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन कर मानवता, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भाजपा के वरिष्ट नेता सुनील दुबे ने दिया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत अनाथ आश्रम से की, जहां सदस्यों ने आश्रम में रह रहे बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें नए वस्त्र वितरित किए। बच्चों को वस्त्र पाकर…

Read More

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के जन्मदिन पर आनंद धाम में कंबल वितरण भिण्ड, 01 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति के सदस्य सिद्धार्थ जैन और उनके साथियों ने नववर्ष 2026 एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन आनंद धाम (निराश्रित भवन) पर कंबल एवं मिष्ठान वितरण कर सेवा दिवस के रूप में मनाया। भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनसेवा की ज्योति को हर कार्यकर्ता के हृदय में जागृत करने का कार्य किया है, सिंधिया एक जननायक के रूप में उभरे हैं समाज के हर जरूरत मंद व्यक्ति अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मजबूत करते हुए…

Read More

भिण्ड, 01 जनवरी। गोहद नगर पालिका में नवनियुक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सैयद रिहान अली जैदी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने पर नगर पालिका के पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण के उपरांत सीएमओ सैयद रिहान अली जैदी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत…

Read More

भिण्ड, 01 जनवरी। आलमपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गांगेपुरा में करीब ढेड़ माह पहले हार में बनी कोठी पर सोते समय वृद्ध किसान शिवनारायण सिंह कौरव (काकाजू) की अज्ञात लोगों ने किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। लेकिन आलमपुर पुलिस उक्त बारदात का न तो अभी तक खुलासा कर पाई हैं और न ही आरोपियों को पकड़ पाई है। इसी मामले को लेकर गुरूवार को अखिल भारतीय कौरव क्षत्रिय महासभा द्वारा पुलिस थाना आलमपुर पहुंचकर थाना प्रभारी नगर निरीक्षक रवि उपाध्याय को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यदि सात…

Read More

-चंद जगहों पर रस्म अदायगी कर भूले जिम्मेदार भिण्ड, 01 जनवरी। नगर परिषद दबोह की कार्यप्रणाली इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर जहां पूरा कस्बा भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है, वहीं नगर परिषद पर ‘सूरा बांटे रेबड़ी-चीन-चीन के दे’ कहावत चरितार्थ हो रही है। नगर परिषद ने नगर के दर्जनों प्रमुख स्थानों को नजरअंदाज कर केवल 2 से 3 चुनिंदा जगहों पर महज फोटो सेशन कराने के लिए अलाव जलवाए और अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद के पास बजट और संसाधनों की कमी नहीं…

Read More