भिण्ड, 26 मार्च। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी मण्डलों में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन हो रहे है। इसी क्रम में रौन मण्डल का प्रशिक्षण शिविर 28 मार्च को कान्हा उत्सव वाटिका गौरई में दोपहर 2 बजे कार्यकर्ता पंजीयन के साथ शुरू होकर दूसरे दिन 29 मार्च को शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसमें रात्रि विश्राम और भोजन की उत्तम व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता से पंजीयन शुल्क 100 रुपए अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षण में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, संभाग प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, जिला प्रभारी हमीर सिंह पटेल के साथ जिला, प्रदेश के अन्य नेता का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रशिक्षण शिविर में विषय वक्त भी संगठनात्मक विषय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अपेक्षित श्रेणी भाजपा मंडल कार्यकारिणी, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सभी बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र के प्रभारी सह प्रभारी, मण्डल में निवासरत जिला एवं प्रदेश के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षद, जनपद सदस्य, सरपंच एवं कार्यकर्ता आमंत्रित हैं।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


