Author: Jagran Today

– राकेश अचल खाड़ी युद्ध के चलते देश में एक बार फिर लॉकडाउन की आशंका से दुबले होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। अब तो लॉकडाउन की नौबत आएगी नहीं और खुदा न खास्ता लॉकडाउन लगाया भी गया तो उससे आपको 2019-20 के लॉकडाउन की तरह न घर में नजरबंद रहना पड़ेगा और न आपकी जान को कोई खतरा होगा। इस बार यदि लॉकडाउन की वजह कोई चीनी वायरस नहीं बल्कि मध्य पूर्व का तैलीय वायरस है, जो कि ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत है, यानि ये ऊर्जा का संकट है। खाड़ी में जारी तनाव और समुद्री व्यापार मार्गों में आ…

Read More

– विधायक ने किया गौरी सरोवर का निरीक्षण, जलकुंभी हटाने के दिए निर्देश भिण्ड, 26 मार्च। क्षेत्रीय विकास और स्वच्छता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने गुरुवार को शहर के गौरी सरोवर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान सरोवर में फैली जलकुंभी और किनारों पर व्याप्त गंदगी को देखकर विधायक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को अविलंब सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। विधायक कुशवाह ने सरोवर के चारों ओर घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरोवर से जलकुंभी…

Read More

– मेले में उमड़ रहे सैलानी, झूला सैक्टर सहित सज गया मेला भिण्ड, 26 मार्च। शहर का व्यापार मेला झूला सैक्टर सहित सभी प्रकार की दुकानों सहित सज गया है। हालांकि नगर पालिका की ओर से अभी औपचारिक उद्घाटन नहीं हो पाया है लेकिन मेले में सैलानी नियमित रूप से आने लगे हैं। मेले में करीब 90 फीसदी दुकानें और झूले लग चुके हैं और सैलानियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। नगर पालिका प्रबंधन अब तक शुभारंभ की तारीख घोषित नहीं कर सका है। मेले में नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगे…

Read More

भिण्ड, 26 मार्च। देहात थाना भिण्ड पुलिस द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीआईजी/ एसपी डॉ. असित यादव व एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में एवं सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में देहात थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 6 वर्ष से फरार 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर 2020 को ग्राम बारांकला निवासी फरियादी ने थाने में शिकायती की कि मेरे गांव के चार…

Read More

राधाकृष्ण यादव  भिण्ड, 26 मार्च। नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.15 सलमपुरा में स्व. बाबूसिंह यादव की स्मृति में आयोजित दंगल में नामी गिरामी पहलवानों की रोमांचक कुश्तियां हुईं, जिनका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। मेला आयोजक मौ कृषि उपज मंडी समिति के सहायक निरीक्षक उदयभान सिंह यादव ने दंगल में शामिल पहलवानों अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज दंदरौआ धाम ने आयोजन समिति की ओर से विजयी पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर उत्साह वर्धन किया। अंतिम कुश्ती धुलखेड़ी के कमलजीत और आगरा के हरेन्द्र के बीच हुई जो बराबरी से छूटी। कतरौल…

Read More

भिण्ड, 26 मार्च। नवरात्रि के उपलक्ष्य में रावतपुरा धाम में आयोजित की जा रही सात दिवसीय भागवत कथा का गुरुवार को सुदामा चरित्र की कथा के साथ समापन हो गया। सातवें दिन कथा व्यास अंकित पचौरी महाराज ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया, जिसको सुनकर श्रद्घालु भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि सुदामा चरित्र अत्यन्त स्वाभाविक, हृदयग्राही, सरल एवं भावपूर्ण कथा है। इसमें एक ही गुरु के यहां अध्ययन करने वाले दो गुरु-भाइयों, सुदामा और श्रीकृष्ण की आदर्श मैत्री का चित्रण किया गया है। सुदामा संसार में सबसे अनोखे भक्त रहे हैं। वह जीवन में जितने गरीब नजर आए, उतने…

Read More

– अनुशासन समर्पण और सेवा यही कार्यकर्ताओं की पहचान है : नरवरिया – भाजपा का फूप मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित भिण्ड, 26 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण अभियान के तहत अटेर विधानसभा क्षेत्र के फूप मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गिरिजा उत्सव वाटिका में आयोजित किया गया। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध की संकट की घड़ी से भारत के लिए तेल मंगवाना उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि झूठी अफवाह को फैलाने…

Read More

भिण्ड, 26 मार्च। जिला परिवहन अधिकारी के सख्त निर्देश पर चेक पाइंट टीम ने भिण्ड बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 11 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 9500 रुपए का राजस्व वसूला गया। टीम ने बस संचालकों को साफ हिदायत दी कि बस स्टैंड के बाहर यात्रियों को चढ़ाने या उतारने की मनाही है। साथ ही हर बस टिकट पर वाहन का पंजीकरण नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। हिदायत दी गई कि ऐसी बसों के चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी जो बस स्टैंड के बाहर यात्रियों को बिठाते या उतारते…

Read More

भिण्ड, 26 मार्च। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल से भानुप्रताप सिंह (जिला जनगणना प्रभारी) द्वारा जनगणना 2027 से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित 3 दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में क्विज टेस्ट, एप के उपयोग एवं डाटा सुरक्षा, प्रगणकों द्वारा परिवारों से सम्पर्क करने की विधि-इनकार, संवेदनशील स्थितियों और शिष्टाचार प्रोटोकॉल, प्रश्न पूछने की विधि को संभालना,…

Read More

भिण्ड, 26 मार्च। शहर के सिटी पैलेस के सभागार में विगत शाम नवरात्रि महोत्सव के दौरान श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह समारोह के अंतर्गत आध्यात्मिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दशरथ सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में कवि प्रदीप वाजपेई युवराज, राईन अजनबी, सतेन्द्र सिंह कुशवाह, हसरत हयात, ईशू त्रिपाठी, राधा तोमर, प्रीति भारद्वाज, रामकुमार पाण्डेय ने आध्यात्मिक रचनाओं का पाठ किया। कथा पारीक्षत सिटी पैलेस के संचालक अखिलेश पुरोहित द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कथा व्यास सेवाराम उपाध्याय शास्त्री मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजक नितिन दीक्षित ने एवं संचालन कवि अंजुम मनोहर ने किया। इस…

Read More