– भाजपा प्रशिक्षण अभियान के तहत जवासा मण्डल में शिविर आयोजित
भिण्ड, 26 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र अटेर के जवासा मण्डल में काली माता मैरिज गार्डन मसूरी रोड पर आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पार्टी के चंबल संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने युवाओं महिलाओं किसानों गरीब मजदूर एवं सर्व समाज के विकास की चिंता करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर की दिशा से जोड़ने का कार्य किया है। अनुशासन समर्पण और सेवा त्याग और तपस्या ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है, जो पार्टी की विचारधारा ने प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से उन्हें अच्छे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए प्रशिक्षित किया है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि संगठन भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के समर्थक भाव से चलता है। आज पूरे विश्व में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। हमारा कार्य जनता और समर्पण भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता के लिए संगठन विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम लक्ष्य तक पहुंचता है। जब संगठन हमारा मजबूत होगा तो हम अपनी योजनाओं को और आगे बढ़ा सकेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के भाव को लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचारों को लेकर कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से उनमें चेतना जागृत की जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षण के माध्यम से संकल्प लेंगे कि अपने-अपने बूथ पर भाजपा की ताकत को बढ़ाएं। जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा ने बूथ के प्रबंधन की बात कही और कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एवं मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुर्जर विशेष रूप से मौजूद रहे।


