Author: Jagran Today

– संकल्प से समाधान अभियान के तहत अटेर में खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित, 30 पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ भिण्ड, 25 मार्च। संकल्प से समाधान अभियान के तहत विश्रामगृह अटेर में खण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अटेर विधायक हेमंत कटारे, कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान, एसडीएम अटेर सहित विभिन्न विभागों के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर की शुरुआत में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को दी। इसके बाद उपस्थित नागरिकों ने अपने आवेदन पंजीकृत कराए। शिविर के…

Read More

भिण्ड, 25 मार्च। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल से भानुप्रताप सिंह (जिला जनगणना प्रभारी) द्वारा जनगणना से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से शाम 6 बजे तक दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित 3 दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में क्विज टेस्ट, एचएलओ प्रश्न, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को समझाने की विधि (अवधारणाओं और परिभाषाओं पर जोर देने के साथ)…

Read More

– जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वृक्ष पूजन कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 25 मार्च। मप्र जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मप्र शासन) द्वारा ब्लॉक मेहगांव के सेक्टर क्र.3 अंतर्गत चयनित प्रस्फुटन ग्राम गिंगरखी में जल संवर्धन के उद्देश्य से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गिंगरखी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वृक्ष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान 19…

Read More

भिण्ड, 25 मार्च। शासकीय कन्या महाविद्यालय भिण्ड की छात्रा उपासना बघेल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने महाविद्यालय बल्कि पूरे चंबल संभाग का नाम रोशन किया है। उपासना बघेल का चयन राज्य स्तरीय शिविर के लिए उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। इससे पूर्व उन्होंने महाविद्यालय स्तर पर आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया था। मप्र शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चित्रकूट जिला सतना में आयोजित इस शिविर में प्रदेशभर से चयनित स्वयंसेवकों ने भाग लिया।…

Read More

भिण्ड, 25 मार्च। अधीक्षण यंत्री ग्वालियर चंबल संभाग जेपी पारा ने बुधवार को नगर परिषद मेहगांव में संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। नगर परिषद क्षेत्र में हुए विकास कार्य जिसमें स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत एमआरएफ प्लांट, विंडो कंपोस्ट प्लांट निर्माण कार्य, अमृत 2.0 योजना अंतर्गत अमृत पार्क, वाटर बॉडी सौंदर्यीकरण कार्य एवं मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना अंतर्गत कम्युनिटी हॉल निर्माण, कायाकल्प योजना अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य एवं अन्य निकाय में संचालित निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान प्रभारी सीएमओ हरिओम श्रीवास, उपयंत्री अनेक सिंह भदौरिया तथा अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित रहा।

Read More

भिण्ड, 25 मार्च। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में नगर के वाटर वर्क्स रोड स्थित नर्सरी गेट के पास संगीतमय श्रीमद् प्रज्ञापुराण कथामृत एवं 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम मातृ शक्ति अखण्ड दीप जन शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नारी जागरण, कन्या-किशोर शिविर और गर्भ पूजन जैसे विशेष संस्कार भी संपन्न होंगे। आयोजन का शुभारंभ 31 मार्च को विशाल मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा बड़े हनुमान जी मन्दिर के सामने स्थित महावीर मांगलिक गार्डन अटेर रोड से प्रारंभ होकर नगर के…

Read More

भिण्ड, 25 मार्च। मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिला भिण्ड द्वारा शासकीय हाईस्कूल बाराकलां के प्रांगण में शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस को सर्वपंथ समादर सदभाव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्माचार्य यशराम सिंह कुशवाह तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने की। कार्यक्रम का जिला सचिव संचालन सत्यनारायण सोनी ने किया। संघ गीत संभागीय उपाध्यक्ष चंबल संभाग देवेन्द्र कुमार बुधौलिया ने गाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस हर साल 25 मार्च को मनाया जाता है, जो 1931 में कानपुर में सांप्रदायिक दंगों…

Read More

भिण्ड, 25 मार्च। पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयीन शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिन्ह श्रीफल देकर सम्मानित किया गया एवं पुरुष्कार वितरित किए गए। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 61वे जन्म दिवस को छात्राओं और शिक्षकों द्वारा केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज दंदरौआ धाम मौजद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नप प्रतिनिधि सज्ज्न सिंह यादव ने की। विशिष्ट अतिथि बीईओ गोहद श्याम किशोर…

Read More

भिण्ड, 25 मार्च। श्रृद्धा समाज कल्याण समिति ग्वालियर द्वारा खुमानपुरा में संचालित अशोक उमावि क्र.3 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. ज्योति प्रियदर्शनी, ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी, अनामिका दीदी और सृष्टि दीदी के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष लाखन सिंह चौधरी ने ग्रामीण विद्यालय तथा बालिका शिक्षा और विकास पर सभी उपस्थित जनों को समझाया तथा बताया कि बालिका शिक्षा की समस्या कक्षा 6 से 12वीं तक सबसे गंभीर विषय है, जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा बढ़ाने के लिए निरंतर जागरूक कार्यक्रम…

Read More

– विक्रम वूलन के श्रमिकों ने श्रम पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 25 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर विक्रम बूलन के श्रमिकों ने श्रम पदाधिकारी नम्रता सोनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात रहे कि श्रमिकों का वेतन अप्रैल 2024 में रिवाइज हुआ था, प्रकरण हाईकोर्ट में चला गया और टेक्सटाइल का मामला विचाराधीन चलता रहा तथा 18 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट ने रोक हटा दी, इसके बाद भी सरकार टेक्सटाइल मिल मालिकों के दबाव में आदेश जारी करने को तैयार नहीं है। टेक्सटाइल यूनियन के नेता सामंत सिंह तोमर ने कहा कि मप्र में 20 लाख टेक्सटाइल मजदूर हैं, जिनके साथ सौतेला…

Read More