- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
कुमारियों के द्वारा कृष्ण लीला के ऊपर प्रस्तुति दी गई। मालनपुर /भिण्ड – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में एयरपोर्ट डायरेक्टर काशीराम यादव आरती करने पहुंचे। जिन्होंने श्री कृष्ण जी की महिमा करते हुए कहा उनके समान सबके साथ रास करना सीखना चाहिए और परिस्थितियों में भी मुस्कुराना यह उनके जीवन की विशेष पहचान है। विशिष्ट अतिथियों में एस आर एफ कंपनी से दीपक जमना ऑटो कंपनी से मनीष पहुंचे और अपने शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार कार्यक्रम में अपनी शुभकामनाएं देने हेतु और भी अन्य पदाधिकारी पहुंचे जिन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज की। संचालीका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने आए हुए सभी…
– नवीन कृषि उपज मण्डी प्रांगण में आयोजित होगा कार्यक्रम भिण्ड। जिले में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन 5 सितंबर को नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण भरौली तिराहा भिण्ड में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे और जिले के प्रगतिशील एवं नवाचारी किसानों से सीधा संवाद करेंगे। संवाद के दौरान किसानों द्वारा कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में अपनाई जा रही उन्नत कृषि तकनीकों, नवाचारों, आधुनिक कृषि यंत्रों, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि, सिंचाई तकनीक, बीज उत्पादन, कृषि प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन आदि के अनुभव…
– आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही तलाश गोहद/भिण्ड। गोहद थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय एक महिला ने रिश्ते में लगने वाले जीजा पर उधारी की रकम लौटाने के बहाने खेत पर ले जाकर रात भर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार गोहद कस्बे में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। उसका आरोपी सुनील जाटव से रिश्तेदारी का संबंध है। महिला ने ब्यूटी पार्लर…
– शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग, रथ पर दिखी विभिन्न झांकियां भिण्ड। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को शहर की सड़कों का नजारा कुछ अलग ही था। लाला बत्ती की पालकी में बैठकर निकलो नंद के लाला… भक्ति गीत की धुन, ढोल-नगाड़ों की थाप और चारों ओर जय श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। यादव समाज के चल समारोह में हजारों श्रद्धालु वाहनों के साथ शामिल हुए। चल समारोह पुलिस लाइन से शुरू हुआ, जो वीरेन्द्र वाटिका, माधौगंज हाट, किला रोड, हनुमान बजरिया, गोल मार्केट, सदर बाजार, परेड चौराहा, अग्रसेन चौराहा, इन्दिरा गांधी चौराहा और इटावा रोड होते हुए…
भिण्ड। समाजसेवी कृष्णपाल सिंह बाराकलां का जन्मदिन इस वर्ष सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए मनाया गया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र-शिवप्रताप सिंह (ऑडिटर), विश्वप्रताप सिंह एवं देवप्रताप सिंह ने टीम रोटी बैंक के सहयोग से साधु-संतों तथा असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन के पैकेटों का वितरण किया। जन्मदिन के अवसर पर परिजनों ने दीन-दुखियों की सेवा कर ईश्वर के प्रति आभार जताया। साधु-संतों और भोजन प्राप्त करने वाले जरूरतमंदों ने कृष्णपाल सिंह को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं दीं। उपस्थित साधु-संतों ने आशीर्वाद देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि…
– गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के शौर्य, पराक्रम और गौरवशाली इतिहास का होगा गुणगान – प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने समाजजनों से बड़ी संख्या में पहुंचने का किया आह्वान मेहगांव/भिण्ड। गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती के अवसर पर आगामी 6 सितंबर को मेहगांव में भव्य जयंती समारोह एवं विशाल चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर समाज जनों में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान जारी है। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह गुर्जर ने जानकारी देते…
– क्लिनिक के बहार से भी अब कचड़ा नहीं उठाएंगे सफाई कर्मी – गार्डन में बची सब्जी पूड़ी गौशाला या वृद्धाश्रम मे भेजें, रोड या नाले में डाली तो होगी कार्रवाई लहार/भिण्ड। नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सुनहेरे के निर्देशानुसार स्थानीय नगर पालिका निकाय के अंतर्गत आने वाले होटल एवं गार्डन मे शादियों के समय जो अपशिष्ट उत्पन्न होते हैं, चाहे वो गीला कचड़ा हो या सूखा कचड़ा, सबका नष्टिकरण अब गार्डन एवं होटल संचालक खुद अपनी जिम्मेदारी पर अपने ही परिसर मे करेंगे। ऐसा कचड़ा अगर नगर में कही भी डला या बदबू मारते मिला तो गार्डन के…
लहार/भिंड । नगर के वार्ड क्र.9 में लगातार बनी जलभराव की समस्या के निराकरण की मांग को लेकर अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति ने एसडीएम लहार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने बताया कि बारिश के दौरान वार्ड क्र.9 की गलियों एवं प्रमुख मार्गों पर पानी जमा हो जाने से आमजन को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या और गंभीर हो जाती है। अखण्ड ब्राह्मण सेवा समिति ने प्रशासन से मांग की कि वार्ड में जल निकासी की स्थाई व्यवस्था की जाए, नालियों की…
– बास्केटबॉल खिलाड़ी वैभवी सिंह को मिला ‘गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान लहार /भिंड। बास्केटबॉल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लहार के ग्राम हीरापुरा की होनहार खिलाड़ी डॉ. कुसुम सिंह-डॉ. अखिलेश सिंह राजावत की पुत्री वैभवी सिंह राजावत को ‘गालव उत्कृष्ट खेल रत्नÓ सम्मान से सम्मानित किया गया। ग्वालियर में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्वमंत्री जयभान सिंह पवैया ने वैभवी सिंह राजावत को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर किया गया। समारोह में विभिन्न खेलों से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बास्केटबॉल में…
जन्माष्टमी पर्व पर बच्चों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह मेहगांव/भिण्ड। शा. प्राथमिक विद्यालय पचेरा (जन शिक्षा केन्द्र बरहद ब्लॉक मेहगांव) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में मुख्य आकर्षण का केन्द्र मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मटकी फोड़ के रोमांच के अलावा विद्यालय परिसर में विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता: छोटे-छोटे बच्चे श्रीकृष्ण और राधा रानी की सुंदर वेशभूषा में सजकर…

