- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड। आगामी बलराम महोत्सव के भव्य आयोजन और शहर के प्रमुख गौरी सरोवर के कायाकल्प को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के दिशा-निर्देशन में भी भिण्ड पालिका सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने प्रशासनिक टीम के साथ प्रस्तावित स्थलों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत कृषि उपज मण्डी ग्राउण्ड से हुई, जहां आगामी बलराम महोत्सव का आयोजन किया जाना है। सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने मण्डी परिसर में स्वच्छता, पार्किंग, मंच निर्माण, पेयजल और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए…
समस्तशासकीय,अशासकीय,सी.बी.एस.ई.आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों का रहेगा अवकाश मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आदेश जारी भिण्ड – कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए भिण्ड जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का 5 सितंबर को अवकाश घोषित किया है। विद्यालयीन शिक्षक एवं स्टाफ नियमित समय पर…
– अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित भिण्ड। जिले में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से आरम्भ होगा जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर केन्द्रित होगा। अभियान की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान और अपर कलेक्टर राजन नाडिया ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें आशीर्वाद का दीया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति…
-जन्माष्टमी उत्सव के साथ गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित भिण्ड। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा वेदांता इंटरनेशनल हाई स्कूल, भिंड में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा एवं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय संस्कारों और परंपराओं की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड वीरेन्द्र चक्रवर्ती, कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबाबू चौधरी ने की। प्राचार्य सीमा मेहरोत्रा,…
– ‘बाइक पर सवार बच्चा गिर रहा है कहकर रोकी बाइक लहार/भिण्ड – लहार थाना क्षेत्र के रहावली उवारी निवासी एक परिवार के साथ बाइक सवार तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हथियार की नोक पर लूटपाट की सनसनी खेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाश चकमा देकर फरियादी की बाइक रुकवाकर करीब 60 हजार रुपए कीमत के सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महेन्द्र उम्र 28 वर्ष पुत्र आज्ञाराम जाटव ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मोटर साइकिल से…
– नवीन कृषि उपज मण्डी प्रांगण भिण्ड में आयोजित होगा कार्यक्रम भिण्ड। जिले में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन 5 सितंबर को नवीन कृषि उपज मण्डी प्रांगण भारौली तिराहा भिण्ड में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे और जिले के प्रगतिशील एवं नवाचारी किसानों से सीधा संवाद करेंगे। संवाद के दौरान किसानों द्वारा कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में अपनाई जा रही उन्नत कृषि तकनीकों, नवाचारों, आधुनिक कृषि यंत्रों, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि, सिंचाई तकनीक, बीज उत्पादन, कृषि प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन आदि के…
भिण्ड। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु यात्रा कार्यक्रम अंतर्गत 7 से 12 सितम्बर तक भिण्ड, शिवपुरी, गुना एवं अशोकनगर से रामेश्वरम यात्रा संचालित की जानी थी। वर्तमान में संचालित यात्रा कार्यक्रम, संचालनालय धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मप्र सिंहस्थ मेला कार्यालय कोठी रोड उज्जैन के पत्र 3 सितंबर 2026 के अनुक्रम में 7 से 12 सितंबर के स्थान पर 15 नवंबर से 20 नवंबर तक नियत किया गया है।
– कन्या विद्यालय गोहद में छात्राओं को सिखाए मिलावटी दूध की जांच के तरीके भिण्ड। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तहसील गोहद स्थित डेयरी परिसर एवं मिठाईयों की दुकान पर जाकर दूध की जांच किट के माध्यम से की गई एवं चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से दुकानों पर विक्रय होने वाली मिठाईयों, दूध, दही, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मौके पर तुरंत जांच कराई गई। मौके पर संदेह के आधार पर ताराचंद वांडिल की दूध डेयरी से दूध का नमूना, राकेश कुमार फर्म रामजीलाल मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना एवं परशुराम कुशवाह फर्म कृष्णा डेयरी से दूध का…
– 8 सूत्रीय मांगों को आश्वासन के बावजूद पूरा नहीं कर पा रही सरकार मेहगांव। अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर 11 सितंबर से संयुक्त एएनएम संघ ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है। संयुक्त एएनएम संघ की प्रदेश अध्यक्ष विमलेश शर्मा ने बताया कि एएनएम अपनी लंबित 8 सूत्री मांगों को लेकर लगातार शासन प्रशासन को अवगत कराया जाता रहा है, जिसके चलते एएनएम पर अधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, हाल ही में अपर मिशन संचालक से अपनी मांगों से अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने मांगों पर जल्द निराकरण करने…
– पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने डकैती कानून पर हाईकोर्ट में की याचिका दायर भिण्ड। प्रदेश में कोई सूचीबद्ध डकैत गिरोह सक्रिय नहीं है। इसके बावजूद करीब 45 साल पुराना मध्य प्रदेश डकैती और व्यपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम, 1981 अब भी लागू है। इसे लेकर लहार के पूर्व विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गोविन्द सिंह ने ग्वालियर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने इस कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है। डॉ. गोविन्द सिंह का कहना है कि 1981 में कानून बनाए जाने के समय जैसी परिस्थितियां थीं, वे अब…

