– बास्केटबॉल खिलाड़ी वैभवी सिंह को मिला ‘गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान
लहार /भिंड। बास्केटबॉल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लहार के ग्राम हीरापुरा की होनहार खिलाड़ी डॉ. कुसुम सिंह-डॉ. अखिलेश सिंह राजावत की पुत्री वैभवी सिंह राजावत को ‘गालव उत्कृष्ट खेल रत्नÓ सम्मान से सम्मानित किया गया। ग्वालियर में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्वमंत्री जयभान सिंह पवैया ने वैभवी सिंह राजावत को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर किया गया। समारोह में विभिन्न खेलों से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
बास्केटबॉल में अपनी प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण के लिए वैभवी सिंह राजावत का चयन गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान के लिए किया गया। वैभवी सिंह राजावत इससे पूर्व राज्य स्तरीय बास्केटबॉल एवं खेलो एमपी में भाग ले चुकी हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद वैभवी ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें खेल के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। उनके सम्मान पर परिवार, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों, क्षेत्र वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। डॉ. अखिलेश सिंह एवं डॉ. कुसुम सिंह की पुत्री वैभवी सिंह राजावत की इस उपलब्धि को परिवार के साथ-साथ लहार क्षेत्र के लिए भी गौरवमय बताया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने वैभवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


