- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 6 सितंबर रविवार को भिण्ड जिले का दौरे पर रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पटवारी सुबह 9:40 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 10:50 बजे ग्राम कचनावकलां (गोरमी) पहुंचकर प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी की माताजी के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर शोक-संतृप्त परिवार से भेंट करेंगे तथा अपनी श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। इसके उपरांत पटवारी 11:10 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे दोपहर 12 बजे संगठनात्मक बैठक सहित अन्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
– बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान वाधित हुई थी विद्युत आपूर्ति भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण कार्यक्रम में बांधा उत्पन्न होने पर एसई एमपीईबी मनीष गौतम तथा एसडीओ ईएण्डएम नवाब सिंह परिहार को नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में कहा है कि नवीन कृषि उपज मण्डी प्रांगण भिण्ड में बलराम कृषि महोत्सव के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को पूर्व में कार्यालय कलेक्टर भिण्ड के आदेश 3 सितंबर के माध्यम से…
कृषकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव – बलराम कृषि महोत्सव से पूरे प्रदेश में है उत्सव का माहौल : मंत्री शुक्ला – जिले में आयोजित हुआ बलराम कृषि महोत्सव, प्रगतिशील कृषकों और मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान भिण्ड। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषकों की आय बढ़ाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है और इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरा वर्ष किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में पूरे प्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन हो रहा है।…
मेहगांव। सोनी रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृतक अवस्था में मिला। सूचनाकर्ता नवल सिंह पुत्र नंदन सिंह ठाकुर उम्र 54 साल निवासी कृष्णा सिटी महोली थाना हाइवे मथुरा उप्र हाल मेट ट्रैक मेन रेलवे स्टेशन सोनी मेहगांव ने स्टेशन मास्टर सोनी रेलवे स्टेशन की हस्त लिखित एक तहरीह पेश की। जिसमें कहा गया कि 4 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के नीचे आ गया। मृतक का चेहरा कुचला हुआ होने से स्पष्ट नहीं दिख रहा। अज्ञात मृतक की उम्र करीबन 55 से 60 वर्ष बताई जा रही है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 4 इंच है। सफेद शर्ट…
भिण्ड। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर के उपलक्ष में शा. महाविद्यालय आलमपुर के प्रांगण में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नप उपाध्यक्ष भुवनेश तीसबिलासी एवं वार्ड 13 के पार्षद अवधेश सिंह राठौड़ मौजूद रहे। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं के लिए मटकी की ऊंचाई कम रखी गई थी, ताकि वे सुरक्षित रूप से इस परंपरा का आनंद ले सकें। वहीं सीनियर वर्ग के छात्रों ने मानव पिरामिड बनाकर अपनी रणनीति, संतुलन और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता काफी रोमांचक रही। इस आयोजन से छात्र भगवान श्री कृष्ण के…
भिण्ड। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक जय राम बघेल एवं पूर्व शिक्षक रामस्वरूप गोयल का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। शिक्षकों के ज्ञान,…
भिण्ड। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस भिण्ड में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय प्रतिभूति और एवं विनिमय बोर्ड के सहयोग से स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्मार्ट निवेशक जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सेबी की ओर से डॉ. जफरुद्दीन ने विद्यार्थियों को डिजिटल निवेश की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम संयोजक प्रो. मोहित कुमार दुबे ने बताया कि एक स्मार्ट निवेशक वह होता है जो निवेश के जोखिमों और लाभों को समझकर, बाजार की स्थिति का विश्लेषण करके और दीर्घकालिक निवेश की मानसिकता रखते हुए सोच-समझकर निवेश संबंधी निर्णय लेता है। समझदार निवेशक होने से व्यक्ति…
भिण्ड। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद भिण्ड द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जन्माष्टमी के रंग में रंगे शहर के खण्डा रोड पर आयोजित प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान गोविंदा टोलियों के जोश, साहस और तालमेल ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम में भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह और नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेन्द्र चक्रवर्ती विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पालिका के पार्षद,…
भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के कड़े रुख और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन में नगर पालिका प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को नगर पालिका सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों और मुख्य रूप से हॉकर जोन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हॉकर जोन में पसरी गंदगी और अव्यवस्था को देखकर सीएमओ ने सख्त नाराजगी व्यक्त की और संबंधित सफाई कर्मचारियों व जमादारों को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक…
टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध, नियम वापस लेने की मांग गोहद /भिण्ड – शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सर्वा स्कूल के समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने बांह पर काली पट्टी बांधकर सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) परीक्षा की अनिवार्यता के निर्णय के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने विद्यालय में नियमित रूप से शिक्षण कार्य जारी रखते हुए अपना विरोध जताया, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। अनुभव की अनदेखी का आरोप विरोध कर रहे शिक्षकों का कहना है कि वे वर्षों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य कर रहे हैं।…

