Author: Jagran Today

भिण्ड। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के मार्गदर्शन में संचालित ‘सृजन संवाद योजना के प्रथम चरण का गुरुवार को सफल समापन हुआ। योजना के तहत जिला मुख्यालय स्तर पर चयनित शा. सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र.2 के कक्षा 11वीं और 12वीं के 85 छात्र-छात्राओं के अंतिम (चौथे) बैच को देहात कोतवाली थाने का भ्रमण कराया गया। योजना के नोडल अधिकारी अजय पंवार (डीएसपी अजाक भिंड) की देखरेख में आयोजित इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस बस से देहात कोतवाली लाया गया। इस दौरान विद्यालय के व्याख्याता…

Read More

गोहद /भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के दिशा-निर्देशन तथा गोहद एसडीएम विकास कैमोर एवं जिला आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौड़ के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वृत्त गोहद के अंतर्गत मौ क्षेत्र स्थित ग्वालियर रोड पर संचालित एक कैफे एंड रेस्टोरेंट पर 2 सितंबर को दविश दी गई। कार्रवाई के दौरान कैफे से अवैध रूप से रखी गई बीयर बरामद की गई। मामले में आरोपी रघु यादव के कब्जे से 9 कैन बोल्ट बीयर, 3 कैन किंगफिशर, 5 स्टॉक कैन एवं 2 बोल्ट बोतल बीयर जब्त की गई। आबकारी टीम द्वारा कुल…

Read More

– मेला की तैयारियों को लेकर दंदरौआ धाम में बैठक आयोजित भिण्ड। आगामी 22 सितंबर को बुढ़वा मंगल के अवसर पर आयोजित होने वाले दंदरौआ धाम मेले की तैयारियों के संबंध में 1008 महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज की अध्यक्षता में मेहगांव एसडीएम नवनीत शर्मा ने बुधवार को बैठक ली। एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुढ़वा मंगल के दिन दंदरौआ धाम में आयोजित होने वाले मेले की सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा बुढ़वा मंगल पर पॉलिथिन की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही बिजली और पानी की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, और सड़क…

Read More

– रूरई गांव के लोगों ने विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचकर बिजली चालू कराने हेतु किया धरना प्रदर्शन आलमपुर। लहार क्षेत्र में बिजली के खम्बों से तार चोरी होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अज्ञात चोर बीते मंगलवार की रात में आलमपुर क्षेत्र के ग्राम अरूसी में बने विद्युत उपकेन्द्र से ग्राम रूरई के लिए आई हाईटेंशन विद्युत लाइन के 11 बिजली के खंबो से एल्यूमिनियम तार काटकर चोरी कर ले गए है। जिसकी कीमत लाखों रूपये बताई जा रही है। बिजली की लाइन के तार चोरी होने से ग्राम रूरई के किसानों के पंप फीडर की…

Read More

लहार। लहार क्षेत्र के रावतपुरा थाना के ग्राम टोला में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास नीम के पेड़ पर एक 35 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान नरेश जोशी पिता स्व. रामस्वरूप जोशी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम टोला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक के बड़े भाई रामकिशोर जोशी उम्र 60 वर्ष ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब 5:15 बजे वह अपने खेत में बाजरा की फसल में से गायों को भगा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नीम के पेड़…

Read More

– कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पुलिस की तत्परता की सराहना की, जिले के व्यापारियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई भिण्ड। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने भिण्ड के व्यापारी निलेश जैन के अपहरण की घटना को अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक बताते हुए कहा कि व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए निलेश जैन को सुरक्षित बरामद किया,जो सराहनीय है। बघेल ने रात्रि में ही सिटी कोतवाली पहुंचकर व्यापारी निलेश जैन से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और पुलिस प्रशासन…

Read More

भिंड ब्यूरो – कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रैपिड किट के माध्यम से दूध और दूध से बने पदार्थों की स्पाॅट पर ही जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी  किरण सेंगर ने आर्य नगर स्थित सोनम दूध डेयरी व जय दुर्गे डेयरी के वाहन में भरे दूध की रैपिड किट से जांच की। जिसमें जय दुर्गे डेयरी के वाहन में भरे दूध की गुणवत्ता पर संदेह होने से खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत जांच वास्ते नमूना लिया। सोनम दूध डेयरी के बाहर खड़े वाहन विजयवीर डेयरी के वाहन में भरे…

Read More

भिण्ड। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड के तत्वावधान में शा. विवेकानंद उमावि सुरपुरा में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम एवं जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा, उल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कर गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी केजी शर्मा अटेर रहे। कार्यक्रम में कमलेश सैंथिया, डॉ. साकार तिवारी एवं राजमणि शर्मा मंचासीन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि केजी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के जीवन को सही…

Read More

– ग्रामीण इलाकों में हरित क्षेत्र का विस्तार करने एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति किया जागरूक भिण्ड। जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में कनावर स्थित बाल संस्कार केन्द्र एवं शिव मन्दिर परिसर में वृहद पौधारोपण एवं बीजारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मप्र जन अभियान परिषद एवं ग्राम पंचायत कनावर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हरित क्षेत्र का विस्तार करने के साथ आमजन को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान 151 पौधों का रोपण किया गया तथा एक लाख से अधिक बीजों…

Read More

लहार। लहार क्षेत्र के ग्राम पंचायत ररूआ नं.2 में लगने वाले करीब एक हजार की आबादी का गांव भड़ेरी में बिजली विभाग की अनदेखी और लापरवाही के लोगों और जानवरों की जान को हर पल खतरा बना हुआ है। गांव के समीप शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन बना हुआ है, एकमात्र बिजली ट्रांसफार्म से मकड़ी के जाल की तरह बिजली के तार ग्रामीणों ने विद्युत सप्लाई के लिए लगा रखे हैं, जो कि मकान के ऊपर से गुजर रहे हैं, इसमें लोगों की जान जोखिम में रहती है। गांव के निवासियों बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि…

Read More