कुमारियों के द्वारा कृष्ण लीला के ऊपर प्रस्तुति दी गई।
मालनपुर /भिण्ड – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में एयरपोर्ट डायरेक्टर काशीराम यादव आरती करने पहुंचे। जिन्होंने श्री कृष्ण जी की महिमा करते हुए कहा उनके समान सबके साथ रास करना सीखना चाहिए और परिस्थितियों में भी मुस्कुराना यह उनके जीवन की विशेष पहचान है। विशिष्ट अतिथियों में एस आर एफ कंपनी से दीपक जमना ऑटो कंपनी से मनीष पहुंचे और अपने शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार कार्यक्रम में अपनी शुभकामनाएं देने हेतु और भी अन्य पदाधिकारी पहुंचे जिन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज की। संचालीका ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत, सम्मान किया और श्रीकृष्ण जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा श्रीकृष्ण जी ने एकता का, शांति का और प्रेम का पाठ पढ़ाया। हमें भी उसी रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सुख शांति से भरपूर बनाना है। कार्यक्रम में पोरसा से मंडल अध्यक्ष रामकुमार भाई, रेखा बहन, बानमोर से भावना बहन, शिवपुरी से रजनी बहन, इंदौर से आशा दीदी, अनामिका, सृष्टि, खुशबू, अंजलि, नीलम, जानकी, महेश उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विधि पूर्वक महेश भाई ने किया।


