- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 30 मार्च। सेवा भारती संगठन भिण्ड के तत्वावधान में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन संस्कार विद्यालय गोहद में किया गया। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चला। जिसमें सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सोलंकी, विभाग सेवा प्रमुख गजेन्द्र राजावत, उमेश भदौरिया जिला सचिव सेवा भारती भिण्ड, जिला प्रचार प्रमुख अरविंद भदौरिया, डॉ. दिलीप सिंह भदौरिया, डॉ. आलोक शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करने से किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया…
भिण्ड, 30 मार्च। बढ़ती महंगाई, गैस सिलेण्डर के मूल्य में वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने सोमवार को गोरमी तिराहा बीएसएनएल ऑफिस से पुरानी कचहरी मेहंगाव तक विशाल रैली निकाली एवं प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार मेहंगाव राजकुमार नागोरिया को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन पहले से ही महंगाई से बुरी तरह से त्रस्त है, ऐसे में गैस सिलेण्डर के…
भिण्ड, 30 मार्च। केन्द्र की बीजेपी सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, डीजल पेट्रोल की कमी एवं बिजली दरों में वृद्धि को लेकर नगर एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस ने गोल मार्केट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार रणजीत सिंह कुशवाह को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर आमजन की कमर तोड़ दी है, इससे देश के अंदर में महंगाई चरम पर है, गरीब आमजन का जीना मुश्किल हो गया…
– नयागांव मण्डल के ग्राम सगरा में चल रहे प्रशिक्षण सेवा का हुआ समापन भिण्ड, 30 मार्च। कार्यकर्ता अपनी जिम्वेदारी का निर्वाह निष्ठा पूर्वक करें ताकि नीचे स्तर तक सरकार की योजनाओं का लाभ हर समाज के जनता को मिले। यह बात भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में नयागांव मण्डल के ग्राम सगरा में राम-जानकी मंदिर पर चल रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के द्वितीय दिवस समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने कही। उन्होंने संगठन की विचारधारा, सेवा-समर्पण और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणी…
भिण्ड, 30 मार्च। जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत लावन में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान एवं सरपंच, उपयंत्री, सचिव एवं ग्रामीण जनों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब की साफ-सफाई एवं तालाब का गहरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान ने बताया कि जितने भी पुराने तालाब, कुंआ, बावड़ी का संरक्षण जरूरी है, जिससे जल स्तर बढ़ेगा एवं पशु पक्षियों को पानी पीने की व्यवस्था होगी। सभी पंचायतों में कार्य शुरू किए जाएंगे जिसमें सभी की जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जनपद मेहगांव की ग्राम पंचायत महाराजपुरा में ग्राम पंचायत भवन का निर्माण…
भिण्ड, 30 मार्च। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल से भानुप्रताप सिंह जिला जनगणना प्रभारी द्वारा जनगणना 2027 से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण हेतु जिले के लिए द्वितीय बैच का 3 दिवसीय प्रशिक्षण में जिला स्तर पर प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में दिया गया। जिसमें समस्त नगरीय चार्ज के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण सहित)…
भिण्ड, 30 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित क्रॉम्पटन (सीजी पावर) कंपनी में बीते दिनों अज्ञात बदमाशों द्वारा सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी गई थी। इस मामले में मालनपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी गोलू पुत्र रामचरण पाल उम्र 30 साल निवासी कुअरपुर थाना सिरसौद जिला शिवपुरी हाल गार्ड क्रोम्पटन फैक्ट्री मालनपुर ने मालनपुर थाने में श्किायत की थी कि 11 मार्च को रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात तीन व्यक्ति अपने अपने मुहबांध कर मोटर साइकिल पर बैठकर आए और मैन गेट के बाहर बाइक खड़ी की, उसमें से दो…
भिण्ड, 30 मार्च। देहात थाना क्षेत्र के जारी गांव के एक मकान में घुसे अज्ञात चोर ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नकद रुपए चोरी कर लिए। फरियादी प्रमोद कुमार शर्मा ने देहात पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर ने उनके कमरे में रखे बक्से का लॉक तोड़कर जेवर सहित 8750 रुपए चोरी कर लिए। देहात पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
– धूमधाम से निकाली जाएगी कलश यात्रा भिण्ड, 30 मार्च। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में नगर के वाटर वर्क्स रोड स्थित नर्सरी गेट के पास संगीतमय श्रीमद प्रज्ञा पुराण कथामृत एवं 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। गायत्री महिला मण्डल समिति ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ 31 मार्च को विशाल मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा बड़े हनुमान जी मन्दिर के सामने स्थित महावीर मांगलिक गार्डन अटेर रोड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल वाटर वर्क्स पर पहुंचेगी। यह कार्यक्रम मातृ शक्ति अखण्ड दीप…
भिण्ड, 30 मार्च। जनपद भिण्ड के ग्राम बबेड़ी के हनुमान मंदिर पर कथा वाचक देवेन्द्र रामायणी के सानिध्य में आयोजित त्रिदिवसीय हनुमत कथा में 31 मार्च मंगलवार से 2 अप्रैल गुरुवार तक दोपहर एक बजे से शाम 5 तक आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक बृजेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रथम दिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक आध्यात्मिक कवि सम्मेलन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में अंजुम मनोहर, प्रदीप वाजपेई युवराज, डॉ. गजेन्द्र सिंह परमार, शिवराम सिंह शलभ, राधा तोमर, डॉ. शशिबाला राजपूत को काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया है। ग्राम वासियों…

