Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » भिण्ड नपा का बजट पेश, योगाश्रम की जमीन को लेकर भारी हंगामा

भिण्ड नपा का बजट पेश, योगाश्रम की जमीन को लेकर भारी हंगामा

Jagran TodayBy Jagran TodayMarch 31, 2026

– फर्जी संकल्प निरस्त करने पर बनी सहमति

भिण्ड, 31 मार्च। नगर पालिका परिषद भिण्ड की सोमवार को आयोजित बजट बैठक हंगामेदार रही। शहर के विकास के लिए वार्षिक बजट पेश किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में करों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि गौरी किनारे स्थित योगाश्रम की बेशकीमती जमीन का मुद्दा बैठक में छाया रहा, जिसे लेकर पार्षदों और उनके परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
वार्ड 21 के भाजपा पार्षद मनोज सिंह राजावत जीवन ने योगाश्रम की जमीन को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि करोड़ों की इस जमीन को हड़पने के लिए षड्यंत्र रचा गया है और पूर्व में एक फर्जी संकल्प तैयार किया गया। उन्होंने मांग की कि इस संकल्प को तत्काल निरस्त कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई हो। इस मुद्दे पर सदन दो गुटों में बंट गया। वार्ड 28 की पार्षद शीला दुबे के पति गिरजेश दुबे और बेटे प्रिंस दुबे ने इसका विरोध किया, जिससे माहौल गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह राजावत और पार्षद दीपक शर्मा के समर्थन में आने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह को हस्तक्षेप करना पड़ा। विधायक ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संतुलित रहा आय-व्यय का लेखा-जोखा
इस वर्ष का बजट शहरवासियों के लिए राहत भरा रहा क्योंकि नपा ने कोई नया कर नहीं थोपा है। बजट में सीवर प्रोजेक्ट के लिए 140 करोड़ रुपए की आय-व्यय राशि भी शामिल की गई है। बजट के अनुसार साल 2026-27 में कुल आय 3 अरब 53 करोड़ 41 लाख 54 हजार 600 रुपए। कुल व्यय 3 अरब 53 करोड़ 34 लाख 4 हजार 17 रुपए। बचत 7 लाख 49 हजार 6 सौ 89 रुपए बताया गया है।
इन मुद्दों पर बनी सहमति
नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह राजावत ने सड़कों की मरम्मत के लिए आवंटित कम राशि पर सवाल उठाए, जिस पर सीएमओ यशवंत वर्मा ने राशि बढ़ाने और भवन अनुमति शुल्क निर्धारित करने की सहमति दी। बीटीआई रोड निर्माण से पहले सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की मांग जोर-शोर से उठी, जिसका उपाध्यक्ष भानु भदौरिया सहित अन्य पार्षदों ने समर्थन किया। मेले में सफाई कर्मियों को भेजने पर पार्षद मनोज जैन ने आपत्ति जताई। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि मेले के लिए अलग से अस्थाई कर्मी रखे जा रहे हैं।
परिजनों की उपस्थिति पर सवाल
बैठक में प्रतिबंध के बावजूद महिला पार्षदों के पति और बेटों की भारी मौजूदगी चर्चा का विषय रही। अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि परिजनों के हस्तक्षेप से बैठक की गरिमा प्रभावित हो रही है, फिर भी वे हर बार शामिल हो रहे हैं।

Post Views: 260
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
642140
Views Today : 1991
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.