भिण्ड, 31 मार्च। शहर कोतवाली पुलिस ने दहशत फैलाने वाले अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कट्टा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को फरियादिया ने थाना शहर कोतवाली में सूचना दी कि रुपयों के लेन-देन के ऊपर मेहगांव के कुछ लोगों ने घर के सामने रोड पर हवाई फायर कर मेरे पति व मेरे जेठ को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया है। जिस पर से अपराध क्र.147/26 धारा 140 (3) 125, 296 (बी), 115 (2), 3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी/ एसपी भिण्ड डॉ. असित यादव के निर्देशन व एएसपी संजीव पाठक एवं सीएसपी निरजंन राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अपहृताओं की तलाश की गई। भिण्ड शहर के लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज देखे गए तथा घटना स्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई एवं घटना स्थल से हवाई फायर में चले हुए खाली खोखे जब्त किए गए तथा पुलिस द्वारा लगातार तलाशी व नाकाबंदी की गई, जिससे आरोपीगण भय के कारण अपहृताओं को छोड़कर फरार हो गए, बाद अपहृत रमेश सोनी व राजेश सोनी को दस्तयाब कर एक आरोपी को मेला ग्राउण्ड के बाहर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा जब्त किया गया है। प्रकरण सदर के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास जारी हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक देवीदीन अनुरागी, सुरेश मिश्रा, आरक्षक दलवीर यादव, दीपक राजावत, अभिषेक यादव, गौरव तोमर, आनंद त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


