भिण्ड, 02 अप्रैल। मेहगांव नगर में पचैरा रोड दैपुरिया कॉलेज के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस कथा वाचक भागवत रत्न अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य विमलकृष्ण पाठक ने की भागवत का महात्म्य समझाया।
उन्होंने कहा कि जिनके जीवन में ज्ञान की गति होती हैं वही भागवत हैं जो कथा हमें भवसागर के पार लगा दे वही भागवत है जब भगवान बैकुंठ धाम को जाने लगे तब उद्धव जी ने कहा कि हे प्रभु अब हम लोग किसकी भक्ति करेंगे कैसे आपके बगैर रहेंगे भगवान ने कहा कि हम कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा छोड़कर जा रहे भागवत कथा रसपान मात्र से हमारी प्राप्ति होगी भक्तिमय माहौल में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण की कथा पंडाल में आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति का अनमोल प्रकाश बिखर रहा हैं कथा के मुख्य यजमान परीक्षित श्रीमती अनचाई देवी राकेश त्यागी ठेकेदार वार्ड नं 12 मेहगांव स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक जागरण लाएगा तथा सामाजिक एकता को मजबूत करेगा श्रीमद् भागवत कथा हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होगी आज की कथा में मुख्य रूप से झारखंड से सांसद कालीचरण सिंह जी युवा भारतीय जनता पार्टी के नेता पीतांबर प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दतिया सुरेंद्र बुडोलिया जी और हजारों संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आज की कथा का रसपान किया
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


