– डॉ. उमा शर्मा प्रांतीय गतिविधि संयोजक महिला एवं डॉ. हिमांशु बंसल प्रांतीय गतिविधि संयोजक पर्यावरण घोषित
भिण्ड, 02 अप्रैल। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत में नवीन सत्र 2026 से 27 के लिए भिण्ड के दो वरिष्ठ सदस्य को प्रांत की कार्यकारिणी में स्थान मिला है।
डॉ. उमा शर्मा को प्रांतीय कार्यकारिणी में गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता का दायित्व मिला है। वे शाखा जागृति की संरक्षक होकर पूर्व में प्रांतीय बाल संस्कार शिविर की संयोजक भी रह चुकी है। वहीं डॉ. हिमांशु बंसल को प्रांत कार्यकारिणी में गतिविधि संयोजक पर्यावरण का दायित्व मिला है जो शाखा भिण्ड के सदस्य होकर पूर्व में प्रांतीय संयोजक अनीमिया मुक्त भारत भी रह चुके हैं।
भारत विकास परिषद की संरचना में प्रांत की कोर कमेटी कार्यकारिणी निर्मित होती है, जो संपूर्ण प्रांत में परिषद के प्रभावी कार्य के लिए नीति निर्धारण करती है। उक्त मनोनयन पर क्षेत्रीय संस्कार प्रमुख श्रवण कुमार पाठक, गगन शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, दिलीप सिंह कुशवाह, धीरज शुक्ला, डॉ. साकार तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञात हो कि भिण्ड नगर में परिषद की तीन शाखा संचालित हैं, जिनके पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बधाई दी।


