Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 3
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » जनसुनवाई बनी जनसेवा का सशक्त माध्यम: पिपराई में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सुनीं एक हजार से अधिक शिकायतें

जनसुनवाई बनी जनसेवा का सशक्त माध्यम: पिपराई में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सुनीं एक हजार से अधिक शिकायतें

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 3, 2026

– टोकन प्रणाली और ऑनलाइन ट्रैकिंग से पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान की व्यवस्था
– मौके पर 238 प्रकरणों का निराकरण, शेष मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अशोकनगर, 03 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र के अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के पिपराई में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई ऐसे भावुक क्षण भी सामने आए, जब अपनी समस्याएं लेकर आए लोग समाधान मिलने पर संतुष्टि और राहत के भाव के साथ लौटे।
जनसुनवाई के दौरान केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को स्थानीय जनता के 1048 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 238 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 810 आवेदनों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के साथ निराकरण हेतु भेजा गया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्य करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
संवेदनशीलता और त्वरित समाधान के उदाहरण बने कई प्रकरण
जनसुनवाई के दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 3 घण्टे से अधिक समय तक उपस्थित रहकर आवेदकों की समस्या को गंभीरता से सुना। इस दौरान दौलत सिंह को मौके पर ही कान की मशीन उपलब्ध कराते हुए उसका उपयोग भी समझाया गया, जिससे उनके चेहरे पर संतोष और खुशी के भाव स्पष्ट दिखाई दिए। वहीं ग्राम बर्रा निवासी दिव्यांग गोपाल की समस्या सुनते हुए सिंधिया ने आश्वासन दिया कि आगामी दिशा बैठक के दौरान उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही चंदा देवी जिन्हें पिछले 3 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी, उनका प्रकरण मौके पर ही स्वीकृत कराया गया। इसी प्रकार एक अन्य व्यक्ति, जो पिछले 10 वर्षों से आवास के लिए प्रयासरत थे, उन्हें भी तत्काल स्वीकृति दिलाई गई।
टोकन प्रणाली और ऑनलाइन ट्रैकिंग से पारदर्शिता
जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का टोकन प्रणाली के तहत विधिवत पंजीकरण किया गया, जिससे प्रत्येक आवेदक की समस्या का रिकार्ड सुरक्षित रहे। साथ ही लंबित प्रकरणों की ऑनलाइन ट्रैकिंग सुनिश्चित की गई है, जिसके माध्यम से प्रत्येक आवेदन की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। इस व्यवस्था से समाधान प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
प्रशासन को सख्त निर्देश, हर प्रकरण का हो समाधान
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक-एक आवेदन का निराकरण किया जाना चाहिए। जिन मामलों का समाधान संभव नहीं है, उनके कारण स्पष्ट रूप से बताए जाएं। साथ ही केन्द्र और राज्य स्तर से संबंधित विषयों को उचित स्तर पर पहुंचाकर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई का दूसरा चरण, निरंतर समाधान का संकल्प
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष प्रारंभ की गई जनसुनवाई की यह मुहिम अब दूसरे चरण में प्रवेश कर चुकी है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उनका संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनी जाए, उसका समाधान हो और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की नियमित जनसुनवाई से न केवल समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और संवाद भी सुदृढ़ होगा।

Post Views: 88
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
644022
Views Today : 164
Who's Online : 7
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.