📝राधाकृष्ण यादव 📞9039037110
भिण्ड, 04 अप्रैल। मौ कस्बे के अंतर्गत ग्राम लोहारपुरा में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार खेत पर बना एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया जिसकी चपेट में आकर रागनी पुत्री रामवीर यादव उम्र 12 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मौ लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


