भिण्ड, 03 अप्रैल। देहात थाना पुलिस ने मानपुरा में विवाहित महिला की मौत के मामले का पर्दाफास कर उसके पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। घटना छिपाने के लिए पत्नी को फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 30 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
जानकारी के अनुसार 30 मार्च को सूचनाकर्ता रमेशबाबू पुत्र गौरीशंकर प्रजापति उम्र 61 साल निवासी मिहोना ने थाने में सूचना दी कि सुबह 6 बजे मैं अपने घर पर था तभी सूचना मिली कि मेरी लड़की खत्म हो गई है, फिर मैं अपने परिवार के साथ लङ़की के ससुराल ग्राम मानपुरा आया तो देखा कि मेरी लङ़की का शव घर के आंगन में पड़ा है, उसकी मृत्यु कब और किस प्रकार से हुई इसका मुझे नहीं पता है, मेरी लङ़की के ससुराल वालों ने मुझे बताया है कि प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना पर से थाना देहात में मर्ग क्र.33/26 कायम कर जांच में लिया गया। टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण एफएसएल अधिकारी से कराया। जांच के दौरान साक्षियों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर कथन लेखबद्ध किए। संपूर्ण जांच के दौरान आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति व उसके दो दोस्तों द्वारा मृतिका का गला दबाकर हत्या करना पाया जाने से आरोपी पति व उसके दो दोस्तों के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीद्ध किया गया।
डीएसपी/एसपी डॉ. असित यादव व एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य के नेतृत्व में मामले का शीघ्र अतिशीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी द्वारा 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।
प्रकरण में गठित टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुए मुखबिरों को लगाया व मृतिका के परिजनों व गांव मोहल्ले में पूछताछ करना प्रारंभ कर दी। मुखबिर सूचना पर से टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अजय यादव एवं टीम द्वारा हत्या के तीन आरोपियों को मानपुरा गांव के आगे चरथर रोड के किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में आरोपियों से सख्ती एवं बारीकी से पूछताछ की तो मृतिका के पति ने बताया कि उसका शराब पीने को लेकर पत्नी प्रियंका से झगड़ा होने पर उसकी मारपीट कर सिलाई मशीन वाली की रस्सी से गला दबाकर हत्या करना एवं घटना को छिपाने के उद्देश्य से उसने अपने दोस्तों के सहयोग से उसको आंगन में लगे जाल में साड़ी का फंदा बनाकर उसे लटका दिया, जब उसके पैर जमीन पर लगने लगे तो रस्सी का फंदा काटकर मृतिका को जमीन पर लिटा दिया और घर से मय अपने दोस्तों के साथ फरार हो गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक अजय यादव, विजय शिवहरे, बलराम यादव, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र भदौरिया, गुरूदास, हरवीर गुर्जर, नीरज सिंह, आरक्षक फिरोज खान, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र यादव, अवधेश, अशोक, पंकज, विष्णु, दीपक अजय सगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


