भिण्ड, 05 अप्रैल। पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल प्रशिक्षण अभियान के तहत गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यशाला गौतम नगर स्थित प्रेम वाटिका में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रमेश दुबे उपस्थित रहे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। उन्होंने संगठन की मजबूती पर भी जोर देते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं के ज्ञान, कौशल और वैचारिक मजबूती को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें।
कार्यशाला के दौरान विभिन्न सत्रों में संगठन विस्तार, कार्यपद्धति, और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यशैली और जनसंपर्क के तरीकों की जानकारी दी। समापन अवसर पर मण्डल के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


