भिण्ड, 05 अप्रैल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भोपाल जोन के पूर्व निदेशक राजयोगी ब्रह्माकुमार महेन्द्र भाईसाहब की 17वां स्मृति दिवस पर उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया। उन्होंने समाजसेवा करके लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलाने में अपना तन मन धन समय संकल्प सर्वस्व न्योछावर करके एक जीवंत उदाहरण पेश किया। उनके साथ बिताए हुए पलों को ब्रह्माकुमार ब्रह्माकुमारियों ने शब्दों द्वारा सबके सामने रखा।
संचालिका ज्योति बहन ने बताया कैसे भाईजी ने बचपन से ही प्यार, शिक्षा और पालना देकर इतना आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि सदा सबका सम्मान करना है। सबके साथ प्यार से व्यवहार करना है और अपना समाजसेवा में सब कुछ सफल करना है। आज हमें उनकी शिक्षाओं को सेवाएं करके सच्चा सबूत देना ही सच्चा प्यार है। ग्वालियर लश्कर इंदरगंज की संचालिका ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी ने भी अपने साथ बीते हुए पलों को सबके साथ साझा किया। इसी क्रम में ब्रह्माकुमार सतनाम भाई, मोहनलाल वर्मा भाई, महेश भाई, आशीष भाई, सेलू भाई, योगेश भाई, भावना बहन, रुक्मणी बहन, मोनिका बहन और सुमन बहन,अनामिका खुशबू, नीलम और ग्वालियर से सैकड़ों भाई बहनों ने भाग लिया। अंत में भाईजी के चित्र पर माल्यार्पण करके भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। सभी को ब्रह्म पूजा कराया गया।
Sunday, August 2
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


