Author: Jagran Today

भिण्ड, 06 अप्रैल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गोहद विधानसभा में ओलावृष्टि से हुए भारी नुकसान एवं गोहद नगर में गैस की किल्लत को लेकर एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गोहद विधानसभा क्षेत्र के एण्डोरी सर्किल, देहगांव, मौ सहित समूचे क्षेत्र में ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है, जिसका शीघ्र सर्वे कर मुआवजा दिलाया जाए। गैस ऐजेंसी बंद होने से अन्य तहसीलों में सिलेण्डर लेने जाना पड़ता है, फिर भी गैस नहीं मिल रही है। गैस समस्या को शीघ्र स्थाई हल निकाला जाए। ज्ञापन देने वालों में आशीष गुर्जर, गणेशराम शर्मा, मुन्नी भटेले, दाताराम बंसल,…

Read More

– भाजपा मालनपुर, गोहद, मेहगांव, वनखंडेश्वर मण्डल की मंडल बैठक आयोजित भिण्ड, 06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के संगठनत्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचने के लिए जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल ने मालनपुर, गोहद, मेहगांव, वनखण्डेश्वर मण्डल की मण्डल बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता है, हम विचार के लिए कार्य करते हैं, हम सब पार्टी की रीड की हड्डी है और राष्ट्र प्रथम पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर हम चलने वाले कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के…

Read More

भिण्ड, 06 अप्रैल। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. अवधेश प्रताप सिंह अमायन मण्डल के ग्राम मेहरा, सेमरा में ओलो से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने पहुंचे। खेतों में खड़ी व कटी हुई गेहूं की फसल को पूर्ण रूप से नुकसान हुआ है। ओलो की मार से खड़ी गेहूं की फसल की बालियां टूटकर गिर गई है। इससे खेतों में डंठल नजर आ रहे हैं। कई खेतों में इतना अधिक पानी भरा हुआ है कि गेहूं की फसल पानी में डूबी हुई दिख रही है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पलता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया…

Read More

भिण्ड, 06 अप्रैल। दबोह थाना अंतर्गत खेत के बाहर मुख्य मार्ग पर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फरियादी रविन्द्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उपतहसील कार्यालय के पास खेत के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर गए थे। इसी दौरान एक युवक मौका पाकर स्कूटी लेकर फरार हो गया। जब रविन्द्र वापस लौटे तो वहां से उनकी स्कूटी गायब मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास…

Read More

भिण्ड, 06 अप्रैल। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने बताया कि जिले में 4 एवं 5 अप्रैल को असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुए क्षति से रबी की कटी व खेत में खड़ी गेहूं फसल को नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिन कृषकों द्वारा अधिसूचित फसलों का बीमा कराया गया है। प्रभावित फसल 72 घण्टे के अंदर बीमा कंपनी के टोल फ्री नं.14447 के माध्यम से बीमा कंपनी को सूचित करें तथा 7 दिवस में पूर्ण सूचना निर्धारित प्रपत्र सह दावा प्रपत्र में बीमा कंपनी को भेजें। मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक 7…

Read More

भिण्ड, 06 अप्रैल। मप्र शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पत्र 30 मार्च 2026 में दिए गए निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जारी नीति के कियान्वयन हेतु निर्धारित एसओपी जारी की गई थी, इसमें उपार्जन तिथि को संशोधित करते हुए चंबल संभाग में खरीदी 15 अप्रैल से की जाने के निर्देश हैं। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 15 अप्रैल से प्रारंभ होगा। गेहूं उपार्जन कार्य सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक (शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर)…

Read More

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने हितग्राही सम्मेलन में पेश किया विकास और जनकल्याण का संगम – अशोकनगर को दिया 3 करोड़ अधिक की सौगातों का उपहार अशोकनगर, 05 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर विधानसभा के जनपद मैदान में आयोजित विशाल हितग्राही सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने हितग्राहियों से संवाद करते हुए उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा और ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन जनविश्वास और सहभागिता का प्रतीक बन गया। इस दौरान उन्होंने 3 करोड़ से अधिक…

Read More

– चंदेरी के ईसागढ़ में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सुनी जनता की समस्याएं, 950 में से 280 आवेदनों का मौके पर निराकरण अशोकनगर, 05 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर जिले की चंदेरी विधानसभा स्थित ईसागढ़ में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लगभग 3 घण्टे के भीतर स्वयं 950 आवेदन प्राप्त किए, जिनमें से 280 मामलों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया, जबकि शेष 670 मामलों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों का…

Read More

– मंत्री ने क्षेत्र में पहुंचकर फसलों की स्थिति का लिया जायजा भिण्ड, 05 अप्रैल। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने बेमौसम बारिश एवं तेज हवाओं से प्रभावित मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के गांवों में गेहूं की फसल के नुकसान का त्वरित और निष्पक्ष सर्वे कर पात्र किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अमायन एवं रौन क्षेत्र के ग्राम लालपुरा, दानीपुरा, रामपुरा, चंद्रपुरा, जैतपुरा मढ़ी, हमीरपुरा सहित अन्य गांवों में पहुंचकर फसलों की स्थिति का जायजा लिया और किसानों से चर्चा की। उन्होंने एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित गांवों…

Read More

– विधायक कुशवाह ने फसल क्षति का किया निरीक्षण भिण्ड, 05 अप्रैल। विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने भिण्ड विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सीताराम का पुरा पहुंचकर किसान भाइयों के साथ खड़े होकर उनकी पीड़ा को समझा, नुकसान का आकलन किया और संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि फसल क्षति का सर्वे कार्य व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को…

Read More