– लापता बच्चों को खोजकर परिजनों के चेहरे पर लाई मुस्कान
– एक बालिका चार माह से लापता, दूसरा बालक 24 घण्टे में मिला
भिण्ड, 05 अप्रैल। डीआईजी/एसपी डॉ. असित यादव व एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में तथा सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत देहात थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार एक नाबालिग बालिका पिछले 4 माह से लापता थी, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी, पुलिस टीम ने अथक प्रयास से उक्त बालिका को सुरक्षित खोज निकाला है। वहीं दूसरी ओर एक अन्य नाबालिग बालक के गुम होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और मात्र 24 घण्टे के अंदर ही बालक को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 12 नवंबर 25 को फरियादी ने शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग नातिनी उम्र 14 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। जो नहीं मिल रही है। उक्त सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वहीं शनिवार को बम्बा का पुरा बीटीआई रोड भिण्ड निवासी फरियादिया ने थाना देहात में शिकायत की थी कि मेरा लड़का आशीष शाक्य उम्र 13 वर्ष का मोबाईल में बैलेंस डलवाने दुकान पर गया था जो लौट कर नहीं आया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य ने तत्काल उपनिरीक्षक विजय शिवहरे को अपहृता की तलाश में लगा दिया गया। टीम ने सोमवार को उक्त बालक बालिका को सकुशल खोज कर सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक विजय शिवहरे, प्रधान आरक्षक गुरुदास, मुकेश खण्डेलवाल आरक्षक ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अवधेश चौहान, फिरोज खान, सरजीत परिहार, आजाद खान, किरन कुशवाह, राधा पचौरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


