भिण्ड, 05 अप्रैल। भिण्ड जिले में आसमानी कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज दूसरे दिन भी जिले में बादल छाए रहे और कई जहग ओलावृष्टि भी हुई। जिले के आलमपुर क्षेत्र के ग्राम रूरई-अरूसी सहित कई गांव में शनिवार की रात में तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। तो वहीं रविवार को दोपहर में ग्राम रूरई-अरूसी गांव में तेज बारिश के साथ बेर के आकर के ओले गिरे हैं। बे-मौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। बारिश और हवा के कारण अनेक किसानों की गेहूं की फसलें खेतों में बिछ गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को दोपहर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया और रूरई-अरूसी सहित कई गांव में तेज बारिश के साथ ओले गिरना शुरू हो गए। बारिश और ओला वृष्टि से खेतों में पकी खड़ी एवं कटी अवस्था में कतरने के लिए खेतों में रखी गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश के साथ गिरे ओले से फसलें बुरी तरह से बर्बाद हो गई है। बारिश और ओला वृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जिससे किसान बेहद दुखी है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


