- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 पर सुप्रयास का आयोजन भिण्ड, 07 अप्रैल। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 पर दुनिया के लोगों से विज्ञान का समर्थन करने का आह्वान करते हुए थीम दी है- ‘स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहेंÓ। भारत में मिथकों और अंधविश्वासों से आम जनता को सावधान करके ही हम स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर विज्ञान के साथ खड़े हो सकते हैं। यह बात पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद सक्सेना ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर को विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज में सामाजिक संस्था सुप्रयास द्वारा आयोजित में कही।…
– डायल-112 के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल भिण्ड, 07 अप्रैल। जिले के बरोही क्षेत्रांतर्गत पडौरा रोड पर अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में मंगलवार को सुबह 10:20 बजे मिली कि बरोही क्षेत्रांतर्गत पडौरा रोड पर अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलने पर तत्काल बारोही थाना क्षेत्र में तैनात…
भिण्ड, 07 अप्रैल। जिले में संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जेएस यादव के निर्देशन एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. डीके शर्मा के नेतत्व में जिला क्षय केन्द्र भिण्ड में मंगलवार को जिला चिकित्सालय भिण्ड में पदस्थ काउंसलर सीमा जैन एवं संगम कुमारी द्वारा आज टीबी मरीजों के प्रति सहयोग को दर्शाते हुए 21 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किऐ। इस अवसर पर जिला क्षय अधिकरी डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि जिले में टीबी मरीजो को पोषण सहायता प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को नि-क्षय…
भिण्ड, 07 अप्रैल। जिला परिवहन अधिकारी के सख्त निर्देश पर चेक पॉइंट भिण्ड टीम ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए एक लाख 22 हजार 500 रुपए का राजस्व वसूला गया। चेकिंग के दौरान प्रधान आरक्षक राजेश तोमर, आरक्षक राजकुमार, यूसुफ खान एवं चेक पॉइंट का समस्त होमगार्ड सैनिक स्टाफ मौजूद रहा।
– जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने की जनसुनवाई भिण्ड, 07 अप्रैल। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 69 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने भी जनसुनवाई की। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से…
-आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 07 अप्रैल। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विगत दिनों जिले में हुई ओलावृष्टि एवं बारिश से फसलों में हुए नुकसान को लेकर जिलाध्यक्ष अभिलाख सिंह कुशवाह ने नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम अपर कलेक्टर एलके पांडे को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि भिण्ड जिले के बीते दिनों बेमौसम बारिश हुई और ओलावृष्टि हुई। इसकी वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा बारिश के दौरान आई आंधी से कई पेड़, बिजली के खंभे टूट गए थे और किसानों के पालतू…
भिण्ड, 07 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल 8 अप्रैल को भिण्ड आएंगे। जहां वे कई संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सभी जन प्रतिनिधि साथ रहेंगे। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 8 अप्रैल को शाम चार बजे भिण्ड आएंगे। जहां पार्टी की जिला स्तरीय बैठक एवं जन प्रतिनिधियों की बैठक में शामिल होंगे। वे रात 9 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
– वजन उठाने वाली प्रतियोगिता में रजत और चांदनी ने बाजी मारी भिण्ड, 07 अप्रैल। युवाओं को सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित करने के लिए फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बॉडी बिल्डिंग, मेंस फिजिक एवं पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन गोरमी कस्बे में किया गया। इसमें कई प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की। प्रतियोगिता की वजन उठाने वाली स्पर्धा में पुरुष वर्ग से रजत यादव ने 280 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तो लड़कियों के वर्ग में चांदनी राजावत 75 किलोग्राम वजन उठाकर पहले स्थान पर रहीं। इसके अलावा बॉडी बिल्डिंग प्रदर्शन प्रतियोगिता में सोनू ने उत्कृष्ट…
भिण्ड, 07 अप्रैल। मौ थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र.12 ब्यास मोहल्ला निवासी संतोष कुमार जैन हलवाई की मंगलवार की सुबह 10 बजे बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। संतोष कुमार जैन अपने निवास पर स्नान करने के बाद बाहर लगी डोरी पर धुले हुए कपड़े डाल रहे थे तभी अचानक करंट लगने से उनकी मृत्यु हो गई है। परिजन उन्हें तत्काल मौ अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने जांच पड़ताल करने के बाद मृत घोषित कर दिया है।
– गोहद की गलियों से विश्वविद्यालय तक का सफर भिण्ड, 07 अप्रैल। गोहद की माटी एक बार फिर अपनी प्रतिभा पर इतराई है, खटीक मोहल्ला में जन्मे डॉ. कुमार संजीव ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के कार्यकारी परिषद (ईसी) सदस्य के रूप में जगह बनाई है। डॉ. संजीव की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी शिक्षा-दीक्षा की नींव गोहद की साधारण गलियों से ही पड़ी। उन्होंने प्राथमिक से लेकर इंटर मीडिएट तक की पढ़ाई यहीं से पूरी की। उनके पिता रामस्वरूप आर्य गोहद के बालक उमावि…

