Author: Jagran Today

भिण्ड, 08 अप्रैल। दबोह क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम पिछले कुछ समय से बेहद सक्रिय नजर आ रही है, लेकिन यह सक्रियता अब चर्चाओं और विवादों के घेरे में है। जिस तरह से टीम हर बार अपनी गाड़ियां बदल रही है, उससे विभाग की मंशा और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस दौरान उनकी कार्रवाई का अनूठा तरीका देखा जा रहा है, कभी ब्लैक स्कॉर्पियो, तो कभी व्हाइट अर्टिगा। हैरानी की बात यह है कि सरकारी कार्रवाई के लिए आने वाली टीम किसी सरकारी वाहन के बजाय निजी नंबर की लग्जरी गाड़ियों का सहारा…

Read More

भिण्ड, 08 अप्रैल। मालनपुर नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड क्र.14 में स्थित मुक्तिधाम का 25 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बुधवार को भूमि पूजन होकर इस परियोजना की शुरुआत की गई। इस परियोजना के तहत मुक्तिधाम में दो बड़े-बड़े आरसीसी के चबूतरे, मुक्तिधाम परिसर में मिट्टी का भराव करके पौधारोपण, बाउण्ड्री की मरम्मत, प्लास्टर, आकर्षक गेट निर्माण, बैठने की उत्तम व्यवस्था आदि काम सम्मिलित है। वार्ड क्र.14 की पार्षद बीना जैन की मांग पर नगर परिषद द्वारा यह सौंदर्यीकरण कार्य करवाया जा रहा है। जिससे मुक्तिधाम की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को एक शांतिपूर्ण स्थान मिलेगा। बुधवार को…

Read More

भिण्ड, 08 अप्रैल। आलमपुर क्षेत्र के संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी उमाशंकर चौधरी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा एक से लेकर दसवीं तक के तीस बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार अरविन्द…

Read More

भिण्ड, 08 अप्रैल। एडीपीसी आकाश यादव ने बुधवार की दोपहर लहार तहसील के पीएमश्री शा. उमावि असवार का अवलोकन किया और स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीपीसी ने जहां कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया भी तो वहीं दूसरी ओर कम छात्र उपस्थिति पर नाराजगी भी व्यक्त की। जानकारी के अनुसार एडीपीसी आकाश यादव विद्यालय का अवलोकन करने पहुंचे थे। एडीपीसी ने कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाने के साथ ही स्मार्ट क्लॉस का भी अवलोकन किया और प्रोजेक्टर चलवाकर भी देखा और उसके बारे में बच्चों को जानकारी भी दी। एडीपीसी ने कक्षाओं में कम बच्चों की उपस्थिति पर…

Read More

– कार्यकारी संचालक ने की फैक्ट्री प्रबंधकों के साथ बैठक भिण्ड, 08 अप्रैल। वैश्विक स्तर पर बढ़ते गैस संकट का असर अब मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। प्राकृतिक गैस की अनियमित आपूर्ति, कच्चे माल की कमी और एलपीजी गैस की उपलब्धता में आ रही बाधाओं के चलते यहां संचालित औद्योगिक इकाईयां गंभीर संकट का सामना कर रही हैं। इन ज्वलंत समस्याओं के समाधान एवं समन्वय के उद्देश्य से विकास भवन मालनपुर में आईआईडीसी की कार्यकारी संचालक अनीशा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों ने गैस संकट…

Read More

– कृष्ण व सुदामा चरित्र की कथा का हुआ वर्णन भिण्ड, 08 अप्रैल। मेहगांव नगर में त्यागी बाग पचैरा रोड दैपुरिया कॉलेज के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस की कथा में पं. विमलकृष्ण पाठक ने सुदामा चरित्र व सुखदेव विदाई का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मित्रता में गरीबी और अमीरी नहीं देखनी चाहिए। मित्र एक दूसरे का पूरक होता है। भगवान कृष्ण ने अपने बचपन के मित्र सुदामा की गरीबी को देखकर रोते हुए अपने राज सिंहासन पर बैठाया और उन्हें उलाहना दिया कि जब गरीबी में रह रहे थे, तो अपने मित्र…

Read More

भिण्ड, 08 अप्रैल। भारत विकास परिषद शाखा गोहद की कार्यकारिणी बैठक बुधवार को राम जानकी मन्दिर बड़ी जग्गा गोहद चौराहे पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष शचेन्द्र कांकर ने की। बैठक के प्रारंभ में प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा गोहद के लिए प्रांत शाखा प्रभारी के रूप में डॉ. उमा शर्मा के मनोनयन पर शाखा की कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। शाखा संरक्षक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी गोहद श्याम किशोर भारद्वाज ने परिषद की आगामी कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों को संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया…

Read More

-किसानों को मुआवजा दिलाने कांगे्रस करेगी कलेक्ट्रेट का होगा घेराव भिण्ड, 08 अप्रैल। जिले में लगातार हो रही बारिश और हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर 9 अप्रैल गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन आयोजित किया जा…

Read More

– महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज भिण्ड, 08 अप्रैल। दूसरे की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर फरियादी से पांच लाख 52 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। देहात थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर महिला सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(2), 319(1), 336(3), 340(1), 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी धारेन्द्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह तोमर उम्र 32 साल निवासी सीतानगर ए ब्लाक भिण्ड ने पुलिस को बताया कि ग्राम सुरघान थाना मिहोना निवासी आरोपीगण संजय सिंह चौहान, शंकर सिंह एवं अनीता देवी ने गत…

Read More

भिण्ड, 08 अप्रैल। जिले के मेहगांव थाने में दो विवाहिताओं ने अपने-अपने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने फरियादियों की शिकायत पर दोनों मामलों में कुल आठ लोगों के विरुद्ध 85, 3(5) बीएनएस, 3/4 मप्र दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार फरियादिया प्रियंका पत्नी योगेन्द्र उर्फ योगेश जाटव पुत्री स्व. थानसिंह उर्फ सुखराम जाटव उम्र 26 साल निवासी गली नं.3 सिद्धार्थ नगर गल्ला मण्डी के पास मेहगांव, हाल मायका ग्राम मुस्तरा ने पुलिस को बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसके ससुरालीज गत 2 जुलाई 2024 से लेकर…

Read More