- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
- ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देश’
- 15 दिन में वैधानिक जानकारी मिले अन्यथा सरकार के खिलाफ होगा महाअभियान
- डिप्टी कलेक्टर ने दीनपुरा स्कूल का किया निरीक्षण
- मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं : कलेक्टर
- ग्वालियर से शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा, गोहद चौराहे पर लगाया जाम
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ
- कांग्रेस का नया कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ शुरू
Author: Jagran Today
– पांच दिन पहले हैदराबाद से आया था भिण्ड भिण्ड, 21 मार्च.मनीष दुबे। देहात थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव में शुक्रवार की रात 35 साल के युवक ने कट्टे से फायर कर अपनी गर्दन उड़ा ली। गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद मां और भाई उसके पास पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रवि शाक्य है। वह हैदराबाद में किसी होटल में काम करता था। पांच दिन पहले ही वहां से फसल काटने के लिए लौटा…
भिण्ड, 21 मार्च। महाराजपुर थाना की बरेठा चौकी अंतर्गत ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास नेशनल हाईवे 719 पर कार क्र. आर.जे.20 सी.ई.3461 और केंटर क्र. एम.पी.07 ए.4759 में जोरदार भिड़न्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना लगभग 1.40 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जानकारी के…
भिण्ड, 21 मार्च। जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन तथा एसडीओपी अटेर रविन्द्र बास्कले के मार्गदर्शन में फूफ थाना पुलिस ने नाबालिग बालक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को फूफ थाना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि अपराध क्र.32/26 धारा 137(2), 351(2), 351(3) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज गंभीर…
भिण्ड, 21 मार्च। जिले के मिहोना थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र.6 निवासी युवक संजीव विश्वकर्मा पुत्र रविन्द्र विश्वकर्मा दरम्यानी रात्रि में शराब के नशे में कुएं में गिर गया, जिसकी सूचना पास में खेत पर काम कर रहे किसानों ने मिहोना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कुएं से सुरक्षित निकाला, युवक इमलाह रोड पर बने खेत पर शराब पीने के लिए गया था, शराब पीकर घर आने लगा तभी खेत के पास कुए में युवक गिर गया। पास में खेत पर काम कर रहे किसानों ने कुआ में गिरा युवक की चिल्लाने की आवाज सुनाई…
भिण्ड, 21 मार्च.मनीष दुबे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड क्षरा अटेर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत विरगवां रानी में खेत तालब का निरीक्षण किया गया, जिसमें खेत तालब में पिचिंग करने के निर्देश दिऐ गए। तदुपरान्त जिला पंचायत सभागार में 2 बजे सभी विभागों को जल गंगा संवर्धन योजना के कार्यों के निर्देश दिए गए एवं वर्ष 2025 के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने निर्देश दिए। एमजेएस कॉलेज में युवा संगम रोजगार मेला 25 मार्च को भिण्ड। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा…
भिण्ड, 21 मार्च। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के गर्भ कल्याणक का पावन प्रसंग अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के गर्भावतरण की दिव्य कथा का श्रवण कर पुण्य अर्जित किया। कथा के अनुसार जब वाराणसी के राजा अश्वसेन और रानी वामा देवी के गर्भ में भगवान पार्श्वनाथ का अवतरण हुआ, तब समस्त वातावरण मंगलमय हो उठा। चैत्र माह में हुए इस दिव्य अवतरण के समय रानी वामा देवी ने 16 शुभ स्वप्न देखे, जो एक तीर्थंकर के आगमन का संकेत माने जाते हैं। गर्भ कल्याणक के दौरान अद्भुत चमत्कार…
– भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग भिण्ड, 21 मार्च। मालनपुर नगर के मानसरोवर होटल में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है, जिसका कोई औचित्य नहीं है। भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान के माध्यम से कार्यशालाएं आयोजित कर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में जुटी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान वैचारिक रूप से कार्यकर्ताओं को मजबूत करते हुए पार्टी के साथ जोड़ने…
भिण्ड, 21 मार्च। सरस्वती शिशु मन्दिर लहार में नगर के पूर्व छात्रों एवं आचार्य परिवार का सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी एवं एसडीएम लहार विजय सिंह यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बन गया। पूर्व छात्रों ने अपनी पिटाई से लेकर पढ़ाई तक का अनुभव साझा किया। अतिथियों का स्वागत पूर्व छात्र एवं सह सचिव मोनू उपाध्याय एवं…
– दुर्घटना होने पर जिले में 16 प्राईवेट नर्सिंग होम सेवा प्रदान करने हेतु चिन्हित भिण्ड, 21 मार्च। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान गोल्डन अवर (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) में पीड़ितों की जान बचाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम (पीएम राहत) शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब दुर्घटना का शिकार हुए किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने के लिए तुरंत पैसों की चिंता नहीं करनी होगी। प्रत्येक पीड़ित को दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। योजनांतर्गत…
– हितग्राहियों को उमूदु पर पीओएस मशीन में दो बार अपना अगूंठा लगाकर करना होगा बॉयोमेट्रिक सत्यापन भिण्ड, 21 मार्च। जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड सुनील कुमार बोहित ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा वर्तमान में एनएफएसए अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च एवं अप्रैल माह की राशन सामग्री एक साथ वितरित कराई जा रही है। इसके लिए हितग्राही उचित मूल्य दुकानों पर लगायी गयी पीओएस मशीन से एक बार मार्च माह के लिए तथा दूसरी बार अप्रैल माह के लिए इस प्रकार कुल दो बार पीओएस मशीन पर अपना अगूंठा/ फिंगर लगाकर…

