भिण्ड, 07 अप्रैल। जिले में संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जेएस यादव के निर्देशन एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. डीके शर्मा के नेतत्व में जिला क्षय केन्द्र भिण्ड में मंगलवार को जिला चिकित्सालय भिण्ड में पदस्थ काउंसलर सीमा जैन एवं संगम कुमारी द्वारा आज टीबी मरीजों के प्रति सहयोग को दर्शाते हुए 21 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किऐ।
इस अवसर पर जिला क्षय अधिकरी डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि जिले में टीबी मरीजो को पोषण सहायता प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को नि-क्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को सहायता प्रदान करने के प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसी क्रम में जिला चिकित्सालय में पदस्थ काउंसलर सीमा जैन एवं संगम कुमारी द्वारा 21 मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए गए हैं।
डॉ. शर्मा ने बताया कि दोनों कांउसलर द्वारा किया गया कार्य बहुत ही पुनीत है एवं अन्य लोगों को भी ऐसे भी कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करने वाला है। अंत में उन्होंने सभी लोगों का धन्यवाद किया एवं अन्य लोगों से भी नि-क्षय मित्र बनकर सहायता उपलब्ध कराने की अपील की। इस मौके पर राजेश शर्मा, अवनीश दैपुरिया, रविदत्त शर्मा, अमर सिंह, प्रशांत सिंह, केपी सिंह, जयदीप शर्मा, जितेन्द्र एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


