– जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने की जनसुनवाई
भिण्ड, 07 अप्रैल। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 69 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने भी जनसुनवाई की।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।


