– डायल-112 के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल
भिण्ड, 07 अप्रैल। जिले के बरोही क्षेत्रांतर्गत पडौरा रोड पर अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में मंगलवार को सुबह 10:20 बजे मिली कि बरोही क्षेत्रांतर्गत पडौरा रोड पर अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलने पर तत्काल बारोही थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए घटना स्थल पर रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अवधेश गुर्जर एवं पायलेट अभिषेक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन से लेकर जिला अस्पताल भिण्ड में भर्ती करवाया, जहां घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिला।


