भिण्ड, 14 अप्रैल। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर परिषद कार्यालय एवं संपूर्ण मालनपुर क्षेत्र में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर गरिमामय कार्यक्रमों आयोजित किए गए। नगर परिषद कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। तत्पश्चात मालनपुर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थापित उनकी प्रतिमाओं पर भी साफ-सफाई, धुलाई एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर के विचारों एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक उत्थान के कार्यों को स्मरण करते हुए सभी नागरिकों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता एवं संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान नगर परिषद के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


