भिण्ड, 14 अप्रैल। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दबोह नगर में भारी उत्साह और उल्लास देखा गया। इस उपलक्ष्य में समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा एक विशाल और भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में बाबा साहेब के अनुयायियों ने भाग लिया। जुलूस का शुभारंभ भुजरिया मोहल्ला से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जो नगर के चौक मोहल्ला, रीक्षा मोहल्ला, गणेश चौक, कोच रोड, आबास ग्रह होता हुआ पतारा मोहल्ला पहुंचा। इस जुलूस में बाबा साहेब के जीवन दर्शन को दर्शाती मनमोहक झांकियां नीली पगड़ी और हाथों में पंचशील के झंडे लिए युवा ‘बाबा साहेब अमर रहेंÓ और ‘जय भीमÓ के नारे लगा रहे थे। रास्ते भर पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया। नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ यह जुलूस शाम को पतारा मोहल्ला पहुंचा जहां एक सभा के साथ इसका विधिवत समापन हुआ। समापन स्थल पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को दोहराया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दबोह नगर परिषद अध्यक्ष विमला नरेन्द्र दुधारिया, पूर्व पार्षद जसवंत दोहरे, पूर्व पार्षद शेरे पठान, प्रदीप चौधरी, हरगोविंद, आशाराम दोहरे, शिक्षक ऊदल दोहरे, घनश्याम दोहरे मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
जुलूस की भव्यता और संवेदनशीलता को देखते हुए नगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उपनिरीक्षक रविन्द माझी ने अपने स्टाफ सहित स्वयं मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा और यह सुनिश्चित किया कि जुलूस बिना किसी बाधा के संपन्न हो। पुलिस की सक्रियता के कारण पूरे नगर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


