भिण्ड, 14 अप्रैल। जिला कांग्रेस भिण्ड शहर द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती के अवसर पर सब्जी मंडी स्टेशन रोड भिण्ड एवं भीमनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं चल समारोह में शामिल लोगों को कोल्ड ड्रिंक एवं ठंडा पानी पिलाकर स्वागत भी किया।
इस अवसर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर के देश की आजादी के बाद विकास में अहम योगदान दिया है, आज उनकी 135वीं जयंती के अवसर पर शपथ लेते हैं कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलेंगे। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने सभी समाजों को जोड़ने का काम किया। वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री, वकील, राजनीतिज्ञ और अकादमिक रहे। भीमराव अंबेडकर निम्न जाति समुदाय से थे और उन्होंने बाद में बौद्ध धर्म अपनाया और कई अन्य निचली जातियों के लोगों को बौद्ध धर्म के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने भारत में निम्न जाति समुदायों के लिए आरक्षण कानून लाया। उन्होंने लॉ की डिग्री, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में अपनी पढ़ाई के लिए डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में जाति व्यवस्था और राजनीतिक अधिकारों और सामाजिक स्वतंत्रता के लिए कई अभियान चलाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, पान सिंह सुमन, संदीप मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया मुन्ना, डॉ. अरविंद शर्मा, राहुल सिंह राजावत, राजेन्द्र यादव, रामप्रकाश जाटव, बलराम जाटव, हलीम पठान, राघवेन्द्र कांकर, कुलदीप भारद्वाज, मनीष शर्मा, विवेक पचौरी, शिवशंकर भदौरिया, शंकर जैन, रामहेत शाक्य, दीपक शर्मा, मोहम्मद इरफान, मोहन शाक्य, शहजाद खान, सोहन तिवारी, मुकेश गर्ग, अजय जैन, नरेन्द्र शाक्य, बॉबी तोमर, संतोष शर्मा, ऋषिकेश शाक्य, चंद्रभान सिंह आदि कांग्रेसजन शामिल हुए।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


