भिण्ड, 14 अप्रैल। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर में भव्य और विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया। यह चल समारोह गोहद चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और बाबा साहब के विचारों का स्मरण किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, प्रशांत आर्य, प्रमोद कामत, विधाराम सेजवार एवं भीकम कौशल के नेतृत्व में ईटायली गेट पर चल समारोह का भव्य स्वागत किया। वहीं पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने सदर बाजार में आकर्षक स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। पूरा नगर जय भीम के नारों से गूंज उठा और कार्यक्रम में सामाजिक समरसता व एकता का संदेश दिया गया।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


