भिण्ड, 14 अप्रैल। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती सोमवार को मालनपुर में हर्षोल्लास से मनाई गई। संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब को नमन कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। आश्रम परिसर में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर गोहद विधायक केशव देसाई, पूर्व विधायक रणवीर जाटव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया और नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश किरार ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने आश्रम समिति को 51 हजार रुपए देने की घोषणा की, वहीं नगर परिषद अध्यक्ष रायश्री मुकेश किरार ने आश्रम की बाउण्ड्रीवॉल बनवाने का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बाबा साहब ने वंचित वर्ग को संविधान के जरिए अधिकार दिलाए, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र के आसपास के गांवों से आए सैकड़ों युवाओं ने गाजे-बाजे के साथ वाहन रैली और भव्य शोभायात्रा निकाली। नीले ध्वज और बाबा साहब के छायाचित्र लिए युवा जय भीम-जय संविधान के नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
आश्रम के महंत रामजी नंद महाराज ने अपने उद्वोधन में कहा कि बाबा साहब ने हमें शिक्षित बनो संगठित रहो, संघर्ष करो का मंत्र दिया। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों पर चलें और समाज में व्याप्त छुआछूत, नशाखोरी और अशिक्षा जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करें। यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी की और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भजन कीर्तन गाकर बाबा साहब के बताएं मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मालनपुर क्षेत्र में लहचूरा का पुरा में स्थित अंबेडकर आश्रम में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से बनाई गई। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। इस अवसर पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रही। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सोनी पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव, पटवारी संजय शर्मा भी कार्यक्रमों की स्थिति का जायजा लेते दिखे।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


