Author: Jagran Today

– प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने पचनदा पहुंचकर की आरती भिण्ड, 30 जनवरी.मनीष दुबे। प्रदेश के पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने उप्र के जालौन जिले की ग्राम पंचायत जग्ममनपुर में पचनदा संगम के नीचे यमुना के किनारे आरती की। मां काली और बाबा साहब के दर्शन कर पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि जल सहेलियां, जल सहेजने के लिए पचनदा से दिल्ली तक की पैदल यात्रा आज से प्रारंभ कर रही हैं। मैं पचनदा संगम पर आकर गदगद हूं। मैं जलयात्रा के संयोजक डाँ. संजय सिंह, मनीष सिंह एवं जल सहेलियों का…

Read More

– प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल सर्किट हाउस पर मीडिया से हुए रूबरू भिण्ड, 30 जनवरी.मनीष दुबे। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं श्रम तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में एक नया स्वरूप बनाने के लिए व्यवस्था हेतु समिति का गठन किया है, उसे समिति का मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री सभापति के साथ एक समिति का गठन किया गया है, यह समिति विकास के नए मॉडल को तैयार करेगी। बदलती हुई परिस्थितियों में भिण्ड जिले का विकास किस रास्ते पर जाए इसके लिए पहली बैठक में योजना बनाई गई है,…

Read More

-खण्ड स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 30 जनवरी.मनीष दुबे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा खण्ड स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक गोहद के जनपद सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सीएमएचओ भिण्ड डॉ. जेएस यादव, बीएमओ गोहद, समस्त सीएचओ, एएनएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करें, ताकि रेफरल की संख्या कम से कम हो। हाईरिस्क प्रेग्नेंसी को समय रहते चिन्हित कर स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। शिशु स्वास्थ्य जांच और पोषण पुनर्वास…

Read More

भिण्ड, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस और शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल सहित अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मौन धारण कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दबोह में क्षत्रिय खंगार समाज का कार्यक्रम शनिवार को भिण्ड। दबोह क्षेत्र के विकास और सामाजिक सरोकारों को लेकर 31 जनवरी शनिवार को शगुन पैलेस लहार में क्षत्रिय खंगार समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लहार विधायक अम्बरीश शर्मा उपस्थित रहेंगे। समिति ने बताया कि यह निर्णय सामाजिक बैठक…

Read More

भिण्ड, 30 जनवरी। विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के आदेशानुसार एवं न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश अनुभूति गुप्ता ने बताया कि कि उक्त दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य इस बीमारी से जुड़े कलंक के खिलाफ जागरूकता करना है ताकि आम जनता को यह पता चल सके कि यह एक प्रकार के बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी है और इसका आसानी से इलाज किया जा…

Read More

– महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि भिण्ड, 30 जनवरी। जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शहर की गोल मार्केट स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर संपन्न हुआ, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला अर्पित कर बापू को नमन किया और उनके विचारों को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के चित्र और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प…

Read More

– कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर मनरेगा बचाओ अभियान के तहत किए धरना प्रदर्शन भिण्ड, 30 जनवरी। ग्रामीण जिला कांग्रेस ने शहीद दिवस पर सभी ब्लॉक स्तर पर मनरेगा बचाओ अभियान के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किए। पावई ब्लॉक में पावई वाली माता मन्दिर पर आयोजित धरना प्रदर्शन में ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार मनरेगा योजना को खत्म कर मजदूरों का कानूनी अधिकार खत्म करना चाहती है। महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक सोच हैं। वह सोच जिसे कभी एक साम्राज्य ने, कभी एक नफरत की विचारधारा ने और कभी…

Read More

भिण्ड, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने गोल मार्केट भिण्ड में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि हर साल 30 जनवरी को देशवासी शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं, क्योंकि 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि हम सभी को गांधी जी के बताए रास्तों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष महेश जाटव, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, एडवोकेट नरोत्तम सिंह नरवरिया, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, रामस्वरूप…

Read More

भिण्ड, 30 जनवरी। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव शुक्रवार को सुबह 11 बजे औचक निरक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोन पहुंचे। जहां बीएमओ डॉ. अनिल शर्मा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। सर्वप्रथम एसडीएम लहार ने कुष्ठ रोग निवारण जन जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया, जो 30 जनवरी से प्रारंभ होकर 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें मैदानी अमला रोगियों को चिन्हित करेगा एवं उन्हें आवश्यक काउंसलिंग वह दवाईयां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रौन में दी जाएंगी। इसके बाद एसडीएम विजय यादव ने दवाइर्यों को रखे जाने वाले कोल्ड स्टोरेज, ओपीडी, प्रसूता वार्ड, शौचालय, साफ सफाई व्यवस्था, दवा भंडारण कक्ष इत्यादि का…

Read More

भिण्ड, 30 जनवरी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय भिण्ड में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मद्य निषेध संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और समाज को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता और नारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशा मुक्ति का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया। इसके अलावा, नशा मुक्ति पर परिचर्चा और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी समाज को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस…

Read More