Author: Jagran Today

– जागरूकता अभियान ने पकड़ी रफ्तार भिण्ड, 20 अप्रैल। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर स्थित पुलिस फायर स्टेशन परिसर में अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में औद्योगिक इकाइयों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक, सामाजिक प्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत अग्निशमन सेवा के महत्व और उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए की गई। फायर स्टेशन प्रभारी निरीक्षक सतीश चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में बताया कि अग्निशमन सेवा केवल आग बुझाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जन-जीवन और संपत्ति की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि वर्ष…

Read More

– भाजपा नेताओं ने दी बधाई भिण्ड, 20 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 जिला स्तरीय प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्व जिला अध्यक्ष बुधौलिया को प्रशिक्षण वर्ग का जिला प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, चंबल संभाग संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं अम्बरीश शर्मा गुड्डू, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया,…

Read More

– कलेक्टर ने जिला एवं खण्ड स्तरीय समितियों का किया गठन भिण्ड, 20 अप्रैल। सामाजिक कुरीति बाल विवाह के विरोध में वातावरण निर्माण के उद्देश्य से अक्षय तृतीया 20 अप्रैल के पश्चात विवाह मुहूर्तों के अवसरों को केन्द्रित करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रतिवर्ष जागरूकता अभियान चलाया जाता है। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने इस वर्ष भी होने वाले विवाह, सामूहिक विवाह एवं अक्षय तृतीया 20 अप्रैल विवाह मुहूर्तों के अवसर पर बाल विवाह रोकने हेतु एवं बाल विवाह के प्रकरण पाए जाने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने हेतु जिला एवं…

Read More

भिण्ड, 20 अप्रैल। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने अक्षय तृतीया 20 अप्रैल एवं उसके पश्चात आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह एवं एकल विवाह समारोह में बाल विवाह के संबंध में जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने तथा होने वाले बाल विवाहों को रोकने के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की धारा के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करने के उद्देश्य से अधिकारियों का खण्ड स्तर से ग्राम स्तर तक बाल विवाह रोको उड़न दस्तों का गठन किया है। जिसमें विकास खण्ड भिण्ड, अटेर, लहार, रौन, मेहगांव एवं गोहद बाल विवाह रोको उड़न दस्ता में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, तहसीलदार, परियोजना अधिकारी एकीकृत…

Read More

– शादी समारोह में जा रहा था युवक, गाय से टकराई बाइक भिण्ड, 20 अप्रैल। शादी समारोह में शामिल होने के लिए लहार जा रहे मोटर साइकिल सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रास्ते में सड़क किनारे खड़ी गाय से उसकी बाइक टकरा गई। युवक उछलकर सीधे गाय के सींग पर गिरा, जिससे सींग उसकी छाती में घुस गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना मिहोना कस्बे के पास रविवार रात की है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्र.5 मिहोना निवासी 27 वर्षीय संजय कुशवाहा रविवार रात बाइक…

Read More

भिण्ड, 20 अप्रैल। जिले की सीमा से सटे दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में भिण्ड-भाण्डेर हाईवे पर समथर तिराहे के पास शनिवार रात करीब आठ बजे स्कूटी सड़क पार कर रही भैंस से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दंपत्ति सड़क पर गिर गया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम अमाहा निवासी भैयालाल पाल उम्र 43 वर्ष पत्नी सुखदेवी उम्र 40 वर्ष के साथ भाण्डेर क्षेत्र से एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्हें अंधेरे में भैंस नजर नहीं आई और स्कूटी उससे टकरा गई और दोनों सड़क…

Read More

– राकेश अचल हमारे देश का सौभाग्य है कि देश का प्रधानमंत्री सियासत को झाल मुड़ी तक ले आया। दिमाग के बजाय प्याज खाने के शौकीन पंत प्रधान को बंगाल में एक दुकानदार से 10 रुपए की झाल मुड़ी खरीदते देख मुझे बहुत खुशी हुई। लोकसभा में महिला आरक्षण देने के लिए नया परिसीमन कराने हेतु 131वां संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने में नाकाम प्रधानमंत्री को झाल मुड़ी खाना उनकी मजबूरी भी थी और जरूरी भी। उनके भीतर कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा के लिए जो कड़वाहट भरी थी, उसे बंगाली झालमुड़ी ही समाप्त कर सकती है। बंगाल जीतना भाजपा…

Read More

मुंबई, 20 अप्रैल। अपनी आगामी प्राइम वीडियो सीरीज गली में बॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने किरदार लैला के लिए गहन तैयारी की है। अभिनेत्री ने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन और लुक डेवलपमेंट की प्रक्रिया पर खुलकर बात की। इससे पता चलता है कि उन्होंने अपने किरदार को पर्दे पर सटीक रूप से उतारने के लिए कितनी मेहनत की है। हंसिका मोटवानी ने बताया कि लैला का लुक तैयार करना एक चुनौती भरा काम था, जिसे एक बार में अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। इसके लिए कई बार ट्रायल किए गए और बारीकी से काम किया गया। उन्होंने कहा कि…

Read More

भिण्ड, 19 अप्रैल। भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई द्वारा आरोपी बनाए गए जिले के युवा हरवीर सिंह को विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण) सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद के न्यायाधीश ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। हरवीर सिंह के अभिभाषक सतेन्द्र सिंह ने न्यायालय के समक्ष याचिका प्रस्तुत करते हुए बताया कि अभियुक्त हरबीर सिंह की ओर से प्रार्थना पत्र कागज संख्या 651 ख में संक्षेप में कथन किया गया है कि एफआईआर में अभियुुक्त का नाम नहीं था, उसको इस मामले में अभियुक्त बना दिया गया है। उक्त मामले में पवन कुमार गौड़ क्षेत्रीय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया…

Read More

– 50 साल पहले मरे नाना का 2020 में बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र भिण्ड, 19 अप्रैल। जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र में फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र से जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी 50 साल पहले मर चुके अपने ही नाना का 2020 में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवा लिया। 10 दिन पहले हुई शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। सुरपुरा थाना प्रभारी अरविंद सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शिवशरण पुत्र चांदनारायण दीक्षित निवासी परा ने वर्ष 2020 में अपने…

Read More