Author: Jagran Today

– पासीघाट को मेडोग दिखाए जाने से मचा हड़कंप नई दिल्ली, 20 अप्रैल। अरुणाचल प्रदेश के एक महत्वपूर्ण शहर को चीन के हिस्से वाला दिखाए जाने की गंभीर चूक ने जनगणना 2027 के डिजिटल पोर्टल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला उस समय सामने आया जब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान पासीघाट को चीनी शहर मेडोग के रूप में प्रदर्शित किए जाने से लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस गंभीर भूल का खुलासा रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी मोहंतो पांगिंग पाओ ने किया। उन्होंने पोर्टल पर यह गड़बड़ी देखने के बाद सोशल मीडिया…

Read More

– प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग ने रचा इतिहास : वित्त वर्ष 2025-26 में 15296 करोड़ का राजस्व, 16 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि – केन्द्रीय मंत्री सिंधिया की अध्यक्षता में हुई डाक विभाग की वार्षिक समीक्षा बैठक नई दिल्ली, 20 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में सोमवार को डाक विभाग की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक व्यवसाय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में देशभर के सभी डाक विभाग के 23 सर्किलों के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया, जहां विभाग के वार्षिक…

Read More

-राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने किया आत्मीय स्वागत नई दिल्ली, 20 अप्रैल। भारत और दक्षिण कोरिया के बीच रिश्तों को नई मजबूती देने वाले एक महत्वपूर्ण क्षण में, कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। उनका यह तीन दिवसीय राजकीय दौरा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने वाला माना जा रहा है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक स्वागत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति ली को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राष्ट्रपति ली के…

Read More

– एआईएडीएमके गौरवशाली पार्टी अब बीजेपी के हाथों का बन गई खिलौना कन्याकुमारी, 20 अप्रैल। मणिपुर में दो मासूम बच्चों की मौत के बाद फैले तनाव के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की राजनीति ने एक शांतिपूर्ण राज्य को गृहयुद्ध में धकेल दिया है। राहुल गांधी ने मणिपुर के हालातों पर दुख जताते हुए कहा कि मणिपुर जैसा शांतिपूर्ण राज्य आज जल रहा है। बीजेपी ने वहां आग लगाई है, जिसमें सैकड़ों मासूमों की जान चली गई। वहां आज भी गृहयुद्ध जैसे हालात हैं। यह बयान मणिपुर के ट्रोंगलाओबी अवांग लीकाई…

Read More

– संतों की सनातन पदयात्रा चौथे दिन मिहोना से आलमपुर पहुंची भिण्ड, 20 अप्रैल। जिले में संत समिति के जिला अध्यक्ष कालिदास महाराज के नेतृत्व में निकाली जा रही सनातन पदयात्रा सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। 17 तारीख शुक्रवार से शुरू हुई यह यात्रा सोमवार को मिहोना स्थित बालाजी मन्दिर से होते हुए शाम को दबोह के रणकौशला देवी मन्दिर पहुंची और वहां से आलमपुर की ओर रवाना हो गई, जो देर शाम आलमपुर पहुंची। संत समाज इस यात्रा के माध्यम से जिलेभर के गांवों में जाकर सिंध नदी संरक्षण, गौ रक्षा, नशामुक्ति और बेटियों के सम्मान को…

Read More

– नेशनल हाईवे-719 पर छीमका गांव के पास हुआ हादसा भिण्ड, 20 अप्रैल। नेशनल हाईवे-719 पर छीमका गांव के पास गत दिवस भारत पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार केंटर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। पुलिस के अनुसार फरियादी गौरीशंकर जाटव उम्र करीब 54 वर्ष अपनी पत्नी अनीता जाटव के साथ ऑटो में सवार होकर ग्वालियर से अपने गांव लौट रहे थे। ऑटो में चालक सहित आठ लोग सवार थे, जिनमें कैथोदा निवासी रामअवतार जाटव भी शामिल थे। ऑटो जैसे ही छीमका गांव…

Read More

भिण्ड, 20 अप्रैल। जिले के दबोह थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमाहा में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने एक सूने कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं कीमती साड़ियों पर हाथ साफ किया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी रिंकू कुशवाह पुत्र जगत सिंह कुशवाह ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को वह अपनी पत्नी प्रियंका और बच्चों के साथ इंदरगढ़ के पास एक गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर उनके माता-पिता बाहर बैठक में और भाई दीपू…

Read More

– प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में गूगल मीट पर हुआ कार्यक्रम भिण्ड, 20 अप्रैल। विश्व जल दिवस और विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सोमवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के सौजन्य से ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. निरजन श्रोतिय ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण और लैंगिक समानता विषय पर व्याख्यान के माध्यम से बताया कि वैश्विक जल और स्वच्छता संकट हर किसी को प्रभावित करता है, लेकिन समान रूप से नहीं। जहां लोगों को सुरक्षित रूप से…

Read More

– ग्राम टीकरी कला एवं फूप में जागरूकता शिविर आयोजित भिण्ड, 20 अप्रैल। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के मार्गदर्शन में ग्राम टीकरीकलां एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूप में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी भिण्ड देवेश शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणजन एवं आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के बारे में बताया कि बाल विवाह एक गंभीर समस्या है, हालांकि यह शहरों की तुलना में गांवों में ज्यादा दिखाई…

Read More

भिण्ड, 20 अप्रैल। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रविवार को आलमपुर के पास प्राचीन एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल (बाराही देवी) गेंथरी माता मन्दिर प्रांगण में कौरव क्षत्रिय जाग्रति मंच के तत्वावधान में आठवां सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें 10 जोड़ों ने हिन्दू रीति-रिवाज एवं परंपराओं के अनुसार दाम्पत्य सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया है। कौरव क्षत्रिय समाज के इस सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के दौरान रात्रि में सभी रश्में पूरी की गई। विवाह के दौरान बर एवं बधू को उपहार स्वरूप सामान भी दिया गया है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कौरव…

Read More