– विद्यार्थियों को दिए सकोरे, पौधे और कपड़े के थैले
भिण्ड, 19 अप्रैल। नवजीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा सतत आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में 10वीं 12वीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्याथियों को सकोरे, पौध और कपड़े के थैले भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहीद अनूप शर्मा (शौर्य चक्र वीर 4 आतंकी मारे) शहीद आलोक शर्मा के पिताजी रामशंकर शर्मा, माताजी राजेन्द्री शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि रामशंकर शर्मा ने नवजीवन संस्कार सेवा समिति द्वारा किए जा रहे मानवसेवी कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. इकबाल अली ने चिड़िया बचाओ, बिटिया पढ़ाओ के बारे में जानकारी दी। समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क पुस्तकालय से जिन छात्र छात्राओं ने पुस्तक प्राप्त करके अच्छे अंक प्राप्त किए ऐसे मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। समिति द्वारा सैकड़ों विधवा माताओं एवं विकलांग जनों के बच्चों को पूरे वर्ष की नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की जाती है, कार्यक्रम में उपस्थित 75 समाजसेवियों को पक्षियों के पानी के सकोरे, मीठे नीम के पौधे के साथ विशेष तौर पर कपड़े के थैले वितरित किए गए। इस अवसर पर उपनिरीक्षक विकास शर्मा ने प्लास्टिक थैली के दुष्परिणाम और कपड़े के थैले के फायदे बताएं। वहीं विशाल भदौरिया ने मीठे नीम के पौधे के फायदे एवं उपयोग बताएं। कवि अशोक सोनी ने देशभक्ति कविता पाठन किया। शिक्षक गगन शर्मा ने शहीद अनूप शर्मा शौर्य चक्र वीर, शहीद आलोक शर्मा की शौर्य गाथाओं का वर्णन किया। आभार अरविन्द भदौरिया ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नितेश जैन, शिक्षक मधु शर्मा, हरनारायण शर्मा, प्रीति शिवहरे, दानवीर दीक्षित, जयदीप राजावत, अजय राजावत, टिंकल, पिंकू शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, विवेक दीक्षित, धीरसिंह, बलवीर बघेल, प्रदीप वर्मा, कौशल श्रीवास, सुनील भदौरिया, अश्वनी शर्मा, रामानंद शर्मा, विशाल भदौरिया, विकास शर्मा, राज श्रीवास, देव श्रीवास, राघव शर्मा, माधव शर्मा एवं 10वीं 12वीं में उच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


