भिण्ड, 19 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के निमित्त भिण्ड जिले के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. रमेश दुबे को शिवपुरी जिले की कमान सौंपते हुए प्रशिक्षण शिविर की कार्य योजना के आधार प्रकारी करने की जिम्मेदारी दी है।
भाजपा नेता दुबे ने अपनी विशेष जिम्मेदारी पर प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिम्मेदारी मुझे दी है वह निश्चित ही रूप से शिवपुरी जिले के प्रशिक्षण महा अभियान को गति प्रदान करने के लिए अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण जिला वर्ग भाजपा की विचारधारा एवं उनके विचार तथा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक प्रशिक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मण्डलों में प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को समझने का प्रयास विषय वक्ताओं द्वारा किया गया है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन और सत्ता तथा बूथ के कार्यकर्ताओं में सक्रियता के साथ पार्टी का कार्य आगे बढ़े ताकि भाजपा मजबूती के साथ संगठन के वटवृक्ष को मजबूत होकर अपनी विचारधारा विकसित और समृद्ध भारत निर्माण की योजना और कार्यकर्ताओं में वोध बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यालय की कार्य योजना मिलने के बाद आगे कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई जाएगी।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागर
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं शिवपुरी के नवनियुक्त जिला के प्रभारी डॉ. रमेश दुबे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा सदन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का विरोध करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश यादव तथा राष्ट्रीय विरोधी राजनीतिक दलों ने लोकसभा में महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति बिल पारित न होने देना उन्होंने असली चेहरा महिला विरोधी उजागर करते हुए अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित किया है।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


