- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 17 अप्रैल। शहर के मेला वायपास रोड पर हाथी गड्ढा इलाके में शुक्रवार दोपहर पंचर की दुकान पर कम्प्रेसर फटने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर के लिए रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राजहोली निवासी जगदीश पुत्र मिट्ठूलाल रजक उम्र 55 साल मेला ग्राउण्ड के पास हाथी गड्ढा क्षेत्र में काफी समय से पंचर की दुकान संचालित कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वे एक डंपर के टायर में हवा भरते समय कम्प्रेसर में अधिक दबाव बनने से वह अचानक जोरदार धमाके के साथ…
भिण्ड, 17 अप्रैल। देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-719 पर इटावा रोड स्थित डिड़ी गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस से जा भिड़ी। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार एक छात्र भी चोटिल हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से शादी समारोह में शामिल होकर ग्वालियर लौट रहे आनंद सक्सेना अपने परिवार के साथ ईको कार में सवार…
भिण्ड, 17 अप्रैल। प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज व पुलिस टीम द्वारा विगत दिनों में खनिज मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 डंपरों को जब्त कर पुलिस थाना गोहद, झांकरी एवं मेहगांव में सुरक्षार्थ खड़े किए गए। इसी प्रकार गणेश विश्वकर्मा खनिज निरीक्षक व टीम द्वारा शुक्रवार को ग्राम सिलौली तहसील गोरमी में खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी को जब्त कर पुलिस थाना गोरमी में सुरक्षार्थ रखा गया। जब्तशुदा वाहनों पर मप्र खनिज अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार नियम 2022 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की…
– विधायक नरेन्द्र सिंह ने किए पुरस्कार वितरण भिण्ड, 17 अप्रैल। निराला रंग विहार मेला परिसर में स्व. देशराज सिंह भदौरिया स्मृति में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम पुरुष वर्ग में इंदौर, महिला वर्ग में भिण्ड कॉर्पोरेशन को 21-21 हजार रुपए नगद और शील्ड, मेडल, टी शर्ट प्रदान कर पुरस्कृत किया। इसी प्रकार उपविजेता टीम पुरुष वर्ग में ग्वालियर जिला और महिला वर्ग में टिमरनी टीम को 15-15 हजार रुपए का इनाम प्रदान किया। तृतीय स्थान पर पुरुष वर्ग…
– मानवता परिवार एवं बांके बिहारी सेवा समिति का सराहनीय प्रयास भिण्ड, 17 अप्रैल। मानवता परिवार एवं बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा आगामी 21 अप्रैल को होने वाले इस विवाह में पिता के साए के बिना मां पर आए आर्थिक दायित्व को देखते हुए एक निर्धन कन्या के विवाह हेतु आवश्यक उपहार भेंट किए गए। इसमें समिति के सदस्यों ने मिलकर सहयोग प्रदान किया। समिति द्वारा अलमारी, पलंग, कूलर, ड्रेसिंग टेबल, गद्दा-तकिया, कुर्सी-टेबल, साड़ियां, कपड़े, बर्तन एवं अन्य आवश्यक उपहार कन्या की मां को प्रदान किए गए। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वालों में रानू ठाकुर, बबलू सिंधी, राहुल…
-पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली का हो रहा आयोजन भिण्ड, 17 अप्रैल। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर के निर्देशन में शासन निर्देशानुसार पोषण अभियान की गतिविधियों का आयोजन विभिन्न परियोजना एवं सेक्टर स्तर पर किया जा रहा है। पोषण पखवाड़े की गतिविधियों के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य शून्य से 6 वर्ष तक के बालकों को उचित पोषण देकर कैसे स्वस्थ बनाया जाए। जीवन के प्रथम एक हजार दिवस को कैसे उत्कृष्ट बनाया जाए। जिसको दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध व्यंजन, पोषण आहार को दैनिक जीवन शैली में शामिल कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाया जा सकता…
– चार गरीब कन्याओं के होंगे हाथ पीले भिण्ड, 17 अप्रैल। जिले में सामाजिक समरसता और कुरीतियों को खत्म करने की दिशा में एक और सराहनीय पहल होने जा रही है। आदर्श प्रजापति समाज सुधार समिति के तत्वावधान में तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल रविवार को शहर के बीएसएनएल भवन के पीछे स्थित बाबा खाटू श्याम मैरिज गार्डन में आयोजित होगा। इस संबंध में समिति के मीडिया प्रभारी रविरमन प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रजापति समाज द्वारा लगातार तीसरे वर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक…
– गांव-गांव जाकर संत देंगे गौ रक्षा, बेटी का सम्मान और नदियों के संरक्षण का संदेश भिण्ड, 17 अप्रैल। गौ रक्षा, बेटी का सम्मान और नदियों के संरक्षण का संदेश देकर सामाजिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से संत समिति के जिला अध्यक्ष संत कालिदास महाराज ने शुक्रवार दोपहर से अटेर रोड स्थित बड़े हनुमान मन्दिर से पद यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा, गौ संरक्षण, बेटियों के सम्मान, नशा मुक्ति और नदियों के संरक्षण को लेकर जन जागरूकता फैलाना है। पदयात्रा का शुभारंभ दंदरौआ हनुमान मन्दिर के महंत महामण्डलेश्वर रामदास महाराज की मुख्य…
– नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारी भयभीत भिण्ड, 17 अप्रैल.मनीष दुबे। नगर परिषद मेहगांव और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अतिक्रमण कारियों में भय व्याप्त है। नगर परिषद सीएमओ महेश पुरोहित ने बताया कि मेहगांव हाट बाजार मौ रोड पर आए दिन दुकानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिसकी कई शिकायतें नगर परिषद कार्यालय में आ चुकी है। नोटिस एवें मुनादी के माध्यम से कई बार सूचना देने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। शुक्रवार को मेहगांव पुलिस बल के साथ नगर परिषद सीएमओ महेश पुरोहित अपने दलबल के साथ हाट बाजर में…
भिण्ड, 17 अप्रैल। सीएम राइज स्कूल गोहद में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को एसडीएम गोहद द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थित कर्मचारियों की भागीदारी एवं व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। एसडीएम ने प्रशिक्षण में उपस्थित सुपर वाईजर एवं प्रगणकों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से शासन की योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता मिलती है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्रशिक्षण सामग्री,…

