भिण्ड, 19 अप्रैल। दबोह नगर के वार्ड क्र.15 स्थित पं. दीनदयाल नगर पुरानी हाट स्थित नरसिंह मन्दिर परिसर में शनिवार से श्रीबिहा नरसिंह महाराज भक्त मण्डल एवं समस्त क्षेत्र वासियों के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे नवकुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ एवं रामलीला मंचन की शुरुआत से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।
गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई यात्रा कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए मां रणकौशला देवी के स्थल पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ज्ञात हो कार्यक्रम 19 अप्रैल से शुरू हुआ। 20 अप्रैल सोमवार को देव स्थापना, मण्डप पूजन एवं अग्नि मंथन का विधान संपन्न होगा। यज्ञ की पूर्णाहूति 26 अप्रैल को कन्या पूजन,नसंत पूजन एवं विशाल भंडारा प्रसाद के साथ होगी। इस महोत्सव में आध्यात्मिक रस घोलने के लिए कथा व्यास आचार्य पं. हरगोविन्द वाजपेयी हरिबोल कुटीर, हरिद्वार व यज्ञाचार्य आचार्य पं. आलोक उपाध्याय शास्त्री चित्रकूट धाम प्रख्यात विद्वान पधार रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि धर्मप्रेमी जनता की सुविधा के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। जिसमे श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक। रामलीला मंचन शाम 7 बजे से 12 बजे तक, वहीं मुख्य यजमान एवं आयोजक यज्ञ परीक्षित के रूप में सूची-अरुण दुबे चुखरु महाराज दावनी और भागवत परीक्षित के रूप में छाया देवी-महेश कुमार रायकवार सेवा देंगे। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक के रूप में प्रद्युम्न सिंह परिहार भगत एवं मन्दिर के पुजारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


