– नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम : आभा जैन
– भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
भिण्ड, 19 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा के विशेष सत्र बुलाए जाने पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बिल को पास करने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन ने हाउसिंग कॉलोनी शहीद चौक में अखिल भारतीय जैन मिलन महिला इकाई के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए जा रहे इस ऐतिहासिक फैसला को समर्थन करने के लिए 966713333 पर मिस्ड कॉल कर अपना समर्थन दिया।
आभा जैन ने कहा किनारी शक्ति वंदन अधिनियम के हस्ताक्षर फार्म पर सभी समाज की मातृशक्ति हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्थन देकर उत्साह दिखाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा में ही महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा से जोड़ने का यह कानून सर्वसमाज की मातृशक्ति के लिए गौरवित रहेगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल आश्वासन ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्पष्ट दृष्टि है कि वर्ष 2029 से संसदीय प्रणाली में महिलाओं की 33 प्रतिशत मौजूदगी रहे, वे सशक्त हों, नीति निर्धारण में उनकी सशक्त भूमिका हो और वे देश की मुखर आवाज बनें।
महिलाओं ने रंगोली बनाकर प्रधानमंत्री को दिया समर्थन
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन ने समस्त महिलाओं के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम लिखकर रंगोली बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में स्नेहलता जैन, सुनीता रेनू, सुमन, शर्मिला, कविता, माया, किरण, नीलम, रूबी, सुमन, कांतो आदि महिलाएं मौजूद रहीं।


