- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने किया आदेश भिण्ड, 19 अप्रैल। जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड आरडी मित्तल ने आदेशित किया है कि छात्रों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को दृष्टिगत रखकर जिला भिण्ड अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय एमपी बोर्ड/ सीबीएसई/ आईसीएसई एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालय प्री-प्राइमरी की कक्षाएं विद्यालय अपनी एवं छात्रों की सुविधानुसार अधिकतम 12 बजे तक साथ ही कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। शासन द्वारा…
भिण्ड, 19 अप्रैल। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड ने बताया है कि नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के गैर-अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश हेतु 2 अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया था। आवंटन उपरांत पालकों को 3 से 15 अप्रैल तक अपने बच्चों का आवंटित विद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिन बच्चों द्वारा प्रवेश नहीं लिया गया है। उनको एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी गई थी।…
– मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन ग्वालियर, 19 अप्रैल। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ग्वालियर जिले में डबरा स्थित मण्डी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजनांतर्गत विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर कुल 73 जोड़ों ने अपने रीति-रिवाजों एवं निकाह की परंपराओं के अनुसार दाम्पत्य सूत्र में बंधन में बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। इन विवाहों में 67 हिंदू मान्यताओं के अनुसार व 4 विवाह बौद्ध परंपरा के अनुसार संपन्न हुए। साथ ही 2 निकाह भी इस आयोजन में हुए। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आर्थिक रूप…
ग्वालियर, 19 अप्रैल। जिले में जनगणना की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्व-गणना शुरू हो चुकी है। साथ ही जनगणना के लिए प्रगणकों एवं सुपर वाइजर को तीन सत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस क्रम में 19 अप्रैल से प्रशिक्षण का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया, जो कि 21 अप्रैल तक चलेगा। ग्वालियर जिले में जन गणना के लिए करीब 6 हजार कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग का रविवार से दूसरा सत्र प्रारंभ हो गया है। तृतीय चरण में 23 से 25 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन तीनों चरण के माध्यम से शतप्रतिशत…
– ग्वालियर में अब तक 59 लाख से अधिक लोगों को करा चुकी है भोजन ग्वालियर, 19 अप्रैल। कहा जाता है कि भूखे को भोजन कराना ही सबसे बड़ी सेवा है, लेकिन जब यह भोजन केवल पेट न भरे बल्कि व्यक्ति के आत्म-सम्मान को भी बढ़ाए, तो वह जन-कल्याण की असली मिसाल बन जाता है। मप्र सरकार की मुख्यमंत्री दीनदयाल रसोई योजना ग्वालियर में पिछले 9 वर्षों से इसी संकल्प को चरितार्थ कर रही है। महज 5 रुपए में दाल, चावल, सब्जी और 5 रोटियों वाला पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों और श्रमिकों…
– जेल में हर महीने दिव्यांग परीक्षण शिविर लगाने के दिए निर्देश – शेष दिव्यांग बंदियों के यूडीआईडी कार्ड बनाने पर भी दिया जोर ग्वालियर, 19 अप्रैल। केन्द्रीय जेल में जिन दिव्यांग बंदियों के पास यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांगता प्रमाण पत्र) नही हैं, उनके अभियान बतौर कार्ड बनाए जाएंगे। सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और जेल प्रशासन मिलकर केन्द्रीय जेल के दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य जेल बनाने के लिए काम करेंगे। दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने रविवार को केन्द्रीय जेल के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। केन्द्रीय जेल में दिव्यांगजन परीक्षण शिविर भी लगाया गया था। आयुक्त दिव्यांगजन…
– राकेश अचल भारत की संसद में ओंधे मुंह गिरना कोई पहली घटना नहीं है, पहली घटना ये है कि संसद में ओंधे मुंह गिरकर भी कोई सरकार खुशी के मारे फूली नहीं समा रही। आप कह सकते हैं कि सरकार ओंधे मुंह गिरकर भी खुशी से फूल कर कुप्पा हो रही है। जाहिर है सरकार की योजना ही ओंधे मुंह गिरकर सहानुभूति बटोरने की थी। महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक सरकार पारित कराने के लिए लेकर आई ही नहीं थी। उसे तो केवल नारी वंदन को सियासी नारे में तब्दील करना था, सो ऐसा करने में सरकार…
– ग्लोबल मंच पर फहराया भिण्ड का परचम, छोटे शहर से अंतर्राष्ट्रीय पहचान की बड़ी उड़ान भिण्ड, 17 अप्रैल। सपनों को सच करने के लिए बड़े शहर नहीं, बड़ा हौसला चाहिए। इसे साबित कर दिखाया है भिण्ड जिले के प्रतिभाशाली छात्र आदित्य आदि श्रीवास्तव ने। वे वर्तमान में रुस्तमजी प्रौद्योगिकी संस्थान टेकनपुर (बीएसएफ अकादमी) में बीटेक प्रथम वर्ष, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के छात्र हैं। आदित्य का चयन विश्वविख्यात स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी केलिफोर्निया द्वारा आयोजित ‘कोड इन प्लेस 2026’ कार्यक्रम में हुआ है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए दुनियाभर से 66 हजार से अधिक आवेदन आए थे, जिनमें से चुनिंदा छात्रों में आदित्य…
भिण्ड, 17 अप्रैल। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डायवर्सन रोड पर नाला निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह निर्माण कार्य भारौली तिराहा से लहार रोड चौराहे तक किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 2.50 करोड़ रुपए है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा विधि-विधान से पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर…
– देहात थाना पुलिस एवं सायवर सेल का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार भिण्ड, 17 अप्रैल। देहात थाना पुलिस एवं सायवर सेल ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रज्ञा नगर कुम्हरौआ भिण्ड से 28 लाख कीमती 138 किलो गांजा बरामद की दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। जानकारी के अनुसार सीएसपी निरंजन राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य को शुक्रवार को मुखबिर द्वारा प्रज्ञा नगर कुम्हरौआ भिण्ड से दो तस्करों को गांजा सप्लाई करने के संबंध में सूचना मिली। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने घेराबंदी…

