भिण्ड, 20 अप्रैल। जिले की सीमा से सटे दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में भिण्ड-भाण्डेर हाईवे पर समथर तिराहे के पास शनिवार रात करीब आठ बजे स्कूटी सड़क पार कर रही भैंस से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दंपत्ति सड़क पर गिर गया, जिससे महिला की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम अमाहा निवासी भैयालाल पाल उम्र 43 वर्ष पत्नी सुखदेवी उम्र 40 वर्ष के साथ भाण्डेर क्षेत्र से एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्हें अंधेरे में भैंस नजर नहीं आई और स्कूटी उससे टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों ही घायलों को भांडेर अस्पताल भेजा। सुखदेवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


